
नई दिल्ली। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। जी20 के इस लोगो में कमल का फूल भी है, जिसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है। जी20 लोगो को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान छिड़ गया है। दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने जी20 लोगो पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी का निशान ही जी20 का लोगो बन गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनावी चिन्ह भी कमल का फूल है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसी को जोड़कर मुद्दा बनाने की कोशिश की है और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
वहीं जी20 लोगो विवाद में कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri ) ने जयराम रमेश को करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, कांग्रेस शासन के दौरान 1950 में कमल को राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया था। जबकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश का जन्म 1954 में हुआ। पुरी ने आगे कहा, भगवान ही जानता है कि कांग्रेस क्यों राष्ट्रीय प्रतीकों को कमजोर और बदनाम करने में लगी हुई है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कमल देश का राष्ट्रीय फूल नहीं है। कांग्रेस संस्कृति का अपमान कर रही है।
Lotus was declared the national flower in 1950 by the then Congress Govt. Jairam was born in 1954. God alone knows why the Congress party chooses to denigrate & undermine every national symbol even as it is desperately out to ‘jodo’ itself. pic.twitter.com/XFMmZwOY3C
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) November 9, 2022
शहजाद पूनावाला का कांग्रेस को जवाब
वहीं जयराम रमेश के आरोपों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, कांग्रेस देश के राष्ट्रीय फूल का विरोध कर रही है मतलब कमल का विरोध कर रही है। जब पीएम मोदी ने जी20 लोगो अनावरण किया। जो तिरंगे में रंगा हुआ लोटस का फूल है और कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है। ये बताता है कि हमारा देश कैसे कमल के फूल की तरह खिल रहा है। ये मां लक्ष्मी का आसान है। कांग्रेस पार्टी उसी फूल का विरोध कर रही है। सवाल ये है कि कांग्रेस के बड़े नेता का नाम राजीव और कमलनाथ नहीं है। क्या वहां पर भी कांग्रेस को एजेंडा दिखेगा। या कमलनाथ के नाम से कमल हटा देंगे। राजीव जिसका मतलब कमल होता है। वहां राजीव को हटा देंगे।
Lotus happens to be our National Flower! It also happens to be the aasan of Maa Lakshmi – Are you opposed to our national flower? Will you remove Kamal from name of Kamal Nath?
Btw Rajiv also means Kamal ! Hope you see no agenda there !!! pic.twitter.com/Y62kiHkjxR
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 9, 2022
बता दें कि भारत के लिए ये गर्व की बात है कि एक दिसंबर 2022 से भारत जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने लोगो जारी करते हुए कहा था कि, जी-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है। ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है।
G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है।
ये एक संदेश है।
ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है।
ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। pic.twitter.com/3VuH6K1kGB
— PMO India (@PMOIndia) November 8, 2022