newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार रुड़की से ये भाजपा विधायक, कहा-चुनाव मोदी-धामी के नाम पर हुआ

Uttarakhand:रुड़की से विधायक चुने गए प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में पीएम मोदी और पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा है। दोनों के लीडरशिप में भाजपा ने यहां प्रचंड जीत हासिल की है। पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व के सामने बात रखी जाएगी।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता प्रदीप बत्रा ने कहा है कि वे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहें तो यहां (रुड़की) से चुनाव लड़ सकते हैं, इससे शहर के लोगों को शहर का सीएम मिलेगा। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी, भाजपा को लगभग दो-तिहाई सीट नसीब हुई थी। हालांकि, भाजपा के सीएम फेस और खटोली विधानसभा से उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी को चुनाव में हार का मुंह का देखना पड़ा था। पुष्कर सिंह धामी ही इससे पहले उत्तराखंड के सीएम रहे थे।

roorki

 

उत्तराखंड में भाजपा ने मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा- प्रदीप बत्रा

रुड़की से विधायक चुने गए प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में पीएम मोदी और पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा है। दोनों के लीडरशिप में भाजपा ने यहां प्रचंड जीत हासिल की है। पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व के सामने बात रखी जाएगी। वे पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं। वे यहां से चुनाव जीतेंगे तो शहर के लोगों को शहर का सीएम मिलेगा, जिससे यहां विकास कार्यों को पंख लगेगा।

lakhim

लगातार तीन बार के विधायक ने रुड़की की जनता का जताया आभार

बता दें कि प्रदीप बत्रा को रुड़की की जनता ने तीन बार विधायक बनाया है। इस बार भी उन्होंने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा को हराने में सफलता प्राप्त की है। चुनाव जीतने के बाद जनता का आभार जताते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि वे रुड़की की जनता का आभार जताते हैं। रुड़की को मॉडल शहर बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। रुड़की को ऐसा शहर बनाया जाएगा जो प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में नंबर एक मॉडल शहर होगा।