newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan- 3: चांद की सैर पर जाने से पहले प्रज्ञान ने ली विक्रम से इजाजत, कहा- ‘क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं…’, वीडियो वायरल

Chandrayaan- 3: ISRO ने शनिवार रात ट्विटर (एक्स) पर रोवर प्रज्ञान का एक वीडियो शेयर किया है कि कैसे चन्द्रमा पर लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के बीच बातचीत हुई। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। चंद्रयान- 3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से लगातार चांद से लिए फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। इसरो ट्वीट कर एक के बाद एक सारी जानकरियां साझा कर रहा है। बता दें कि 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। लैंडिंग के दो घंटे और 26 मिनट बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान भी बाहर आ गया। अब विक्रम अपने कैमरे से लगातार रोवर प्रज्ञान की तस्वीरें भेज रहा है।

वायरल हुआ विक्रम और प्रज्ञान की बातचीत का वीडियो

ISRO ने शनिवार रात ट्विटर (एक्स) पर रोवर प्रज्ञान का एक वीडियो शेयर किया है कि कैसे चन्द्रमा पर लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के बीच बातचीत हुई। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जो रोवर (प्रज्ञान) लैंडर विक्रम के अंदर बैठकर चांद की सतह तक पहुंचा था वो लैंडिंग के बाद विक्रम से ठीक उसी अंदाज में परमिशन मांगता है जैसे बच्चे घर से बाहर जाने के लिए अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य (माता, पिता आदि) से परमिशन मांगते हैं।

लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर उतरने से पहले विक्रम से पूछा – ‘क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं?’ इसपर विक्रम ने एक बुजुर्ग की तरह परमिशन देते हुए जवाब दिया, ‘हां, तुम जा सकते हो लेकिन टच में रहना।’  जिस पर प्रज्ञान कहता है- ‘Yaaaaahoooo… इसके बाद रोवर प्रज्ञान विक्रम से बाहर निकलकर चांद की सतह पर जाता है।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन भेज रहे हैं। इसरो के इस वीडियो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।