newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in France: बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों और फर्स्ट लेडी भी हुईं शामिल

PM Modi in France : इसके बाद पीएम मोदी ने म्यूजियम हॉल में फ्रांस में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित किया। जहां उन्होंने भारतीयों से भारत में निवेश करने की अपील की। वहीं, आज पीएम मोदी का दूसरा दिन है। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे से जु़ड़ी हर छोटी बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग के साथ। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस पहुंचे हैं। फ्रांस दौरे के अंतर्गत कल पीएम मोदी की मुलाकात अपने समकक्ष एलिजाबेथ से हुई थी। एलिजाबेथ ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने फ्रांस में रह रहे भारतीयों से मिले। इस खास मौके पर फ्रांस की धरती मोदी-मोदी और वंदे मातरम के नारे से गुंजयमान हो गई। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों के बीच कई मुद्दों पर वार्ता हुई। माना जा रहा है कि अब इन मुद्दों पर दोनों के बीच समझौते भी होंगे जिन्हें जमीन पर उतारने की कवायद शुरू की जाएगी। इसके बाद पीएम मोदी ने म्यूजियम हॉल में फ्रांस में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित किया। जहां उन्होंने भारतीयों से भारत में निवेश करने की अपील की। वहीं, आज पीएम मोदी का दूसरा दिन है। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे से जु़ड़ी हर छोटी बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग के साथ।

LIVE UPDATE:-

बैस्टिल डे परेड के बारे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताते हुए नजर आ रहे हैं।

बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए पीएम मोदी। उनके साथ राष्ट्रपति मैक्रों और फर्स्ट लेडी भी हुईं शामिल। इसके अलावा इस खास मौके पर कई गणमान्य भी शामिल हुए।

बैस्टिल परेड में शामिल हुए पीएम मोदी।

राष्ट्रपति मैक्रो को परेड शुरू होने से पहले सलामाी दी गई। इसे फ्रांस के लिए काफी खास माना जा रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बैस्टिल परेड में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं।

बैस्टिल डे परेड में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के गणमान्य लोगों से मुलाकात की है। नीचे देखिए इससे जुड़े वीडियोज।

फ्रांस में बैस्टिल डे परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस परेड में फ्रांस के अलावा नेपाल और भारत  के सैनिक भी शामलि हुए हैं। इसी कड़ी में परेड में शामिल होने जा रहे नेपाल के आकाश पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस लम्हें को अपने लिए खास बताया है और इसे अपने जीवन को सर्वाधिक गर्वान्वित क्षण बताया है।

बैस्टिल डे के मौके पर फ्रांस की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद कर दी गई है। जगह-जगर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस खास मौके पर हिंदी में ट्वीट किया, जो कि अभी सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि,  ‘भारत और फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी तथा विश्वास और दोस्ती के सदैव मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं. प्रिय नरेंद्र मोदी, पेरिस में हार्दिक स्वागत.

 पीएम मोदी को मिला खास सम्मान 

फ्रांस में पीएम मोदी को सम्मानित किया गया। बता दें कि फ्रांस में पीएम मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर’ से यह सम्मानित कियाग या है। ध्यान दें कि फ्रांस इस सम्मान से सम्मानित होने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

इन मुद्दों पर होगी भारत और फ्रांस के बीच चर्चा

ध्यान दें कि भारत और फ्रांस के बीच आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, आतंकवाद विरोधी, साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री आज बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे। यह फ्रांस के लिए एक खास मौका है। यह कुछ वैसा ही है, जैसा कि भारत में गणतंत्र दिवस है। बैस्टिल डे परेड में भारतीय सेना भी शामिल होंगे। गत गुरुवार को राष्ट्रपति इमैमुए मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था। वहीं, बैस्टिल डे परेड में शामिल हो रहे नौसेना के जवानों ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमें बहुत गर्व हो रहा है कि हमें फ्रांस के इस खास परेड में शामिल होने का मौका मिल रहा है।