
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अयोध्या में श्री रामलला के विधिवत दर्शनकर भगवान की आरती उतारी। इसके पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए। रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति शाम को सरयू तट होने वाली आरती में भी सम्मिलित हुईं। यहां से निकलकर राष्ट्रपति मुर्मू ने कुबेर टीला जाकर भगवान शिव की आराधना की।
President Droupadi Murmu arrived in Ayodhya. Governor of Uttar Pradesh Smt Anandiben Patel received the President at Maharishi Valmiki International Airport. pic.twitter.com/WfwGxQBIwb
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 1, 2024
शाम लगभग चार बजे विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। यहां से राष्ट्रपति का काफिला अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।
#WATCH | President Droupadi Murmu offers prayers at Hanuman Garhi temple in Uttar Pradesh’s Ayodhya pic.twitter.com/VNDzn9bDBE
— ANI (@ANI) May 1, 2024
राष्ट्रपति सबसे पहले हनुमान गढ़ी के दर्शन करने पहुंचीं। यहां उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारी। यहां उन्हें पुजारी ने चांदी की छोटी गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
#WATCH | President Droupadi Murmu offers prayers to Ram Lalla at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Uttar Pradesh’s Ayodhya. pic.twitter.com/SMHeNBn0J6
— ANI (@ANI) May 1, 2024
यहां से निकलकर राष्ट्रपति श्री रामलला के दरबार में पहुंची। राष्ट्रपति ने यहां भी श्री रामलला की आरती उतारी। इसके बाद दंडवत प्रणाम किया। मंदिर में राष्ट्रपति काफी देर तक रुकी रहीं।
President Droupadi Murmu attended Aarti at the ghat of river Saryu in Ayodhya. pic.twitter.com/2x5lGHjz3g
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 1, 2024
श्री रामलला मंदिर प्रांगण से निकलकर राष्ट्रपति सीधे सरयू घाट पहुंचीं। यहां उन्होंने शाम को होने वाली सरयू की आरती में प्रतिभाग करते हुए खुद भी पूजा अर्चना की। इस दौरान राष्ट्रपति ने सरयू में दूध भी चढ़ाया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुबेर टीला पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान शिव के मंदिर में दर्शन कर पूजा की।
VIDEO | President Droupadi Murmu offers prayers at Kuber Tila in Ayodhya. pic.twitter.com/QqSv2GQC7w
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2024
आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन रास्तों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरना है, उन रास्तों पर पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति के मार्ग में पड़ने वाले सभी होटल, धर्मशालाओं, लॉज की तलाशी भी ली गई थी। राष्ट्रपति सरयू गेस्ट हाउस में डिनर करेंगी, जिसमें राज्यपाल समेत लगभग 20 लोग शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।