नई दिल्ली। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) का 354वां प्रकाश पर्व (Prakash Parv) बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) समेत कई दिग्गजों ने उनके साहस और बलिदान को नमन किया है। गुरु गोविंद सिंह के ‘प्रकाश पर्व’ पर राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि, गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है।
गुरु गोविंद सिंह के ‘प्रकाश पर्व’ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा,” गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है।” pic.twitter.com/OZ6q86BorB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2021
पीएम मोदी ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मैं उनको नमन करता हूं। उन्होंने अपनी जिंदगी को समाज में समानता लाने के लिए खपा दिया। हम उबनके बलिदान और साहस को नमन करते हैं।’ पीएम मोदी ने इस मौके पर अपने पुराने भाषणों की क्लिप भी साझा की, साथ ही पंजाबी भाषा में ट्वीट कर भी बधाई दी।’
I bow to Sri Guru Gobind Singh Ji on the pious occasion of his Parkash Purab. His was a life devoted to creating a just and inclusive society. He was unwavering when it came to upholding his principles. We also recall his courage and sacrifices. pic.twitter.com/eBn7H9uYXO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, खालसा पंथ के संस्थापक दशम गुरु सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक ओर धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर वीरता और त्याग की प्रेरणा दी तो दूसरी ओर जाति का भेद मिटाकर प्रेम और एकता का संदेश दिया। शस्त्र और शास्त्र के अलौकिक ज्ञान पुंज के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
खालसा पंथ के संस्थापक दशम गुरु सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक ओर धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर वीरता और त्याग की प्रेरणा दी तो दूसरी ओर जाति का भेद मिटाकर प्रेम और एकता का संदेश दिया।
शस्त्र और शास्त्र के अलौकिक ज्ञान पुंज के चरणों में कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/p2AGMGRAea
— Amit Shah (@AmitShah) January 20, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, सिखों के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मैं उन्हें स्मरण और नमन करता हूं। उन्होंने देश और समाज के सामने साहस और समरसता का आदर्श प्रस्तुत किया।अन्याय के खिलाफ कभी न झुकने की उन्होंने हमें प्रेरणा दी है, जिसे हमेशा याद रखने की जरूरत है।
सिखों के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मैं उन्हें स्मरण और नमन करता हूँ। उन्होंने देश और समाज के सामने साहस और समरसता का आदर्श प्रस्तुत किया।अन्याय के ख़िलाफ़ कभी न झुकने की उन्होंने हमें प्रेरणा दी है, जिसे हमेशा याद रखने की ज़रूरत है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 20, 2021
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा, महान कर्मप्रणेता, अद्वितीय धर्मरक्षक, सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की सभी को अनंत बधाइयां।
महान कर्मप्रणेता, अद्वितीय धर्मरक्षक, सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की सभी को अनंत बधाइयाँ ।
ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਿਤਾ, ਸਰਬੰਸਦਾਨੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਲੱਖ ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ। pic.twitter.com/WGLkjDkjs3
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) January 20, 2021