newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona : घर में ऐसा माहौल बनाइए कि बिना काम कोई भी घर से बाहर ना निकले : पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा कि, मैं देश के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, सभी की सराहना करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, जिन लोगों ने बीते दिनों अपने को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

नई दिल्ली। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और उससे बने हालात पर आज रात 8.45 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कोरोना के खिलाफ देश आज फिर एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ सप्ताह पहले तक स्थितियां संभली हुई थीं, फिर कोरोना की दूसरी वेव तूफान बनकर आ गई है। जो पीड़ा आपने सही है, जो पीड़ा आप सह रहे हैं, उसका मुझे पूरा एहसास है। उन्होने कहा कि, जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं आपके दुख में शामिल हूं।

पीएम मोदी ने क्या कहा-

आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। कल रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का यही संदेश है कि हम मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन शत प्रतिशत करिए।

आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है।

अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं। मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें। आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है।

मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे। हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत पड़ेगी, कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की।

लॉकडाउ को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि, मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है। एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा।

हमें लॉकडाउन से बचने की कोशिश करनी है। हम अपनी अर्थव्यस्था की सेहत सुधारेंगे, और देशवासियों की सेहत का भी ख्याल रखेंगे।

घर में ऐसा माहौल बनाइए कि बिना काम कोई भी घर से बाहर ना निकले

हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके बहुत कम समय में देशवासियों के लिए वैक्सीन विकसित की हैं। आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है। भारत की कोल्ड चेन व्यवस्था के अनुकूल वैक्सीन हमारे पास है।

हमारे शास्त्रों में कहा गया है- त्याज्यं न धैर्यं विधुरेऽपि काले कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय लें, सही दिशा में प्रयास करें तभी विजय हासिल कर सकते हैं। इसी मंत्र को लेकर आज देश दिन-रात काम कर रहा है।

देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वो अधिक से अधिक आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

राज्य सरकारों से आग्रह है कि वो श्रमिकों में भरोसा जगाए रखें। वो जहां हैं, वहीं रहें।

दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है।

मैं देश के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, सभी की सराहना करता हूं।

जिन लोगों ने बीते दिनों अपने को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।