newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PSM100: प्रमुखस्वामी महाराज के आशीर्वाद से सिडनी में शिखरबद्ध BAPS स्वामिनारायण हिंदू मंदिर निर्माणाधीन

PSM100: प्रमुखस्वामी महाराज के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम सितंबर, 2022 में कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद में आयोजित किया गया था, जिसमें BAPS ऑस्ट्रेलिया में 10 से अधिक मंदिरों और 58 सत्संग केंद्रों के माध्यम से किये जा रहे सामाजिक सद्भाव, सेवा और संस्कार प्रसार के कार्य की प्रशंसा की गई।

बुधवार को संध्या कार्यक्रम में BAPS संस्था के वरिष्ठ संतों ने अपने प्रवचन में एशिया-पेसिफिक में प्रमुखस्वामी महाराज द्वारा किये गए कार्य व प्रमुखस्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष में साल भर में आयोजित किये गए उत्सवों पर प्रकाश डाला। अप्रैल, 2022 में सिडनी के ‘ओपेरा हाउस’ में 3000 श्रद्धालुओं की मौजूदगी में प्रमुखस्वामी महाराज का शताब्दी समारोह मनाया गया। जुलाई 2022 में प्रशांत महासागर में ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ में प्रमुखस्वामी महाराज को एक विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें समस्त विश्व की भलाई के लिए प्रार्थना की गई। नवंबर, 2022 में इंडोनेशिया के बाली में आयोजित ‘आर20’ धार्मिक मंच में बीएपीएस के महामहोपाध्याय पी. भद्रेशदास स्वामी ने सनातन हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया। नवंबर, 2022 में मेलबर्न के ‘मार्वल’ स्टेडियम में प्रमुखस्वामी महाराज शताब्दी उत्सव में 7500 श्रद्धालु, 32 संसद सदस्य और 212 विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेता उपस्थित थे।

विश्व का सबसे बड़ा 1023 किलो का ‘बिना अंडे का’ महाअन्नकूट केक, सिडनी में 60 स्वयंसेवकों द्वारा प्रमुखस्वामी महाराज शताब्दी उत्सव के अवसर पर बनाया गया, जो ऑस्ट्रेलियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। प्रमुखस्वामी महाराज स्मृति मंदिर के आकार में केक बनाया गया। केक बनाते समय स्वयंसेवकों ने 2535 बार 108 नामों के साथ सहजानंद नामावली का पाठ किया।


प्रमुखस्वामी महाराज के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम सितंबर, 2022 में कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद में आयोजित किया गया था, जिसमें BAPS ऑस्ट्रेलिया में 10 से अधिक मंदिरों और 58 सत्संग केंद्रों के माध्यम से किये जा रहे सामाजिक सद्भाव, सेवा और संस्कार प्रसार के कार्य की प्रशंसा की गई। सिडनी, कैनबरा, मेलबर्न, पर्थ, ब्रिस्बेन, एडिलेड में BAPS स्वामिनारायण अनुसंधान संस्थानों की स्थापना की गई।

अगस्त, 2022 में मेलबर्न में विक्टोरिया संसद के पुस्तकालय में प्रस्थानत्रयी (श्रीमद्भगवदगीता, उपनिषद और ब्रह्मसूत्र) पर बीएपीएस के महामहोपाध्याय भद्रेशदास स्वामी द्वारा लिखित स्वामिनारायण भाष्य, परम पूज्य महंतस्वामी महाराज द्वारा रचित सत्संगदीक्षा ग्रंथ और डॉ. कलाम द्वारा लिखित पुस्तक ‘ट्रान्सेंडेंस’ भेंट की गई।