
मुंबई। अक्सर हमने देखा है कि जो भी व्यक्ति कोरोना वायरस की जंग जीतकर जब अपने घर वापस लौटता है तो उसके घर के सदस्य और आसपास रहने वाले लोग ताली बजाकर उसका स्वागत करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन के अस्पताल से लौटने के बाद कुछ ऐसा किया कि हर कोई उसका फैन हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये वीडियो पुणे के धनकवडी इलाके का है। दरअसल, पुणे के धनकवडी इलाके में रहने वाले सातपुते परिवार में 20 दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। बताया जाता है कि घर की सबसे छोटी लड़की सलोनी को छोड़कर सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती थे। दो दिन पहले जब सलोनी की बड़ी बहन कोरोना का इलाज कराने के बाद वापस लौटी तो सलोनी की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और वह सड़क पर ही डांस करने लगी। वीडियो में दिख रहा है कि सलोनी फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। छोटी बहन को डांस करता देख बड़ी बहन भी खुद को रोक नहीं पाई और वो भी नाचने लगी।
सलोनी इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर की छात्रा हैं और मराठी टीवी सीरियल और मराठी बिग बॉस में कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। सलोनी ने बताया कि उन्हें छोड़कर घर का हर सदस्य पिछले 20 दिन से अस्पताल में भर्ती है। सलोनी पड़ोसी की मदद से घर पर पिछले तीन हफ्तों से घर में अकेले थीं। एक हफ्ते पहले जब उनके पिता कोरोना की जंग जीतकर वापस घर लौटे तो उन्होंने मोबाइल पर केवल गाना बजाया था। उसके दो दिन बाद उनकी मां और उनसे बड़ी बहन घर लौटीं तो उन्होंने घर के अंदर ही डांस किया।
लेकिन दो दिन पहले जब उनकी बड़ी बहन कोरोना की जंग जीतकर वापस लौटीं तो वो अपने आपको रोक नहीं पाईं। सलोनी की अपनी बड़ी बहन को देखकर इतनी खुश हुईं कि सड़क पर ही डांस करने लगीं। सलोनी के इस तरह सड़क पर अपनी बड़ी बहन के साथ डांस करता देख रह कोई उनका फैन हो गया है।