
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। हालांकि पिछले चुनावों की तुलना में इस बार पंजाब में कम वोटिंग दर्ज की गई है। इस बार राज्य में करीब 71.95 फीसदी वोट पड़े। इस बार कांग्रेस को पछाड़ते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) बंपर बहुमत की तरफ बढ़ रही है।
केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
पंजाब में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, सीएम चन्नी, बिक्रम सिंह मजीठिया, नवजोत सिंह सिद्धू हार गए हैं।
पंजाब की इंक़लाबी जीत के बाद दिल्ली के हनुमान मंदिर पहुँचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/zeaWEk8H0R
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 10, 2022
दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंदिर में टेका मत्था
#WATCH Aam Aadmi Party leader Arvind Kejriwal offers prayers at Hanuman Temple in Delhi as party sweeps Punjab pic.twitter.com/537kLgKkgr
— ANI (@ANI) March 10, 2022
CM चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हारे
पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की जनता ने विधानसभा चुनावों में नकार दिया है। चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। चन्नी ने चमकौर साहिब और भदौर सीटों से चुनाव लड़ा था।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू चुनाव हारे
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो चुका है। अमृतसर ईस्ट सीट से पार्टी के प्रमुख और कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने शिकस्त दी है। इस सीट से अकाली दल के विक्रम मजीठिया भी मैदान में थे, मजीठिया और सिद्धू, दोनों के खाते में हार आई है।
अमन अरोड़ा सुनम सीट से जीते
पंजाब चुनाव का एक और नतीजा आ गया है। वहां आप नेता अमन अरोड़ा सुनम विधानसभा सीट से 75061 वोटों से जीत गए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने AAP को दी बधाई
The voice of the people is the voice of God …. Humbly accept the mandate of the people of Punjab …. Congratulations to Aap !!!
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 10, 2022
केजरीवाल ने दी भगवंत मान को बधाई
इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/BIJqv8OnGa
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 10, 2022
भगवंत मान करीब 21 हजार वोटों से आगे
AAP के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान इस वक्त करीब 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। धुरी सीट से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर हैं।
शुरुआती रुझानों में AAP को बढ़त, दिल्ली में जश्न का माहौल
#WATCH दिल्ली: आम आदमी पार्टी समर्थक ने अपने बेटे को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रूप में तैयार किया और भगवंत मान के जैसी पगड़ी पहनाकर जश्न मनाया।#PunjabElections2022 pic.twitter.com/IuK7dt259k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
आम आदमी पार्टी की जीत पर बोले सिसोदिया
बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है: आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया #PunjabElections https://t.co/56oyxbHS0q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
यूपी चुनाव: BJP-102, सपा-46, अपना दल-5, कांग्रेस-4
#UttarPradeshElections | BJP-102, Samajwadi Party-46, Apna Dal-5, INC-4, as per early trends
(Source: Election Commission) pic.twitter.com/tf7j7Bx76d
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
गोवा चुनाव अपडेट
#GoaElections2022 | Congress now leading on 15 seats, BJP on 13. CM Pramod Sawant trailing in his constituency, Sanquelim. pic.twitter.com/TV4G4dsaiM
— ANI (@ANI) March 10, 2022
बीजेपी को तीन राज्यों में बहुमत, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
यूपी, उत्तराखंड के अलावा गोवा में भी बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है, रुझानों में दोनों जगह बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए जरुरी सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।
पंजाब में AAP की बल्ले-बल्ले
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी पंजाब को बहुमत मिला बहुमत। अभी तक पार्टी 79 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत
उत्तराखंड की लालकुआं सीट कांग्रेस हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। जबकि यहां पर बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। उत्तराखंड में बीजेपी 38, कांग्रेस को 21 और अन्य को 5 सीटों पर बढ़त मिल गई है।
वोटों की गिनती शुरू
यूपी, पंजाब, उत्तराखंड के साथ-साथ सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंजाब में 117 सीटों पर नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में सरकार बनाने के लिए 59 सीटें की बहुमत चाहिए।
Counting of votes for Punjab Assembly elections set to begin at 8am
Counting centre set up in Amritsar.#PunjabElections2022 pic.twitter.com/ewwgJBiB1p
— ANI (@ANI) March 10, 2022
उम्मीद पर दुनिया कायम है- भगवंत मान
वोटों की गिनती से पहले गुरुद्वारे पहुंचे पंजाब में AAP के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। हमें पूरी उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया होगा।
#PunjabElections2022 | AAP leader Bhagwant Mann visits gurdwara Gursagar Mastuana Sahib, at Sangrur
We are hopeful that the people of Punjab have voted for change, he says. pic.twitter.com/7W8o9YpOWS
— ANI (@ANI) March 10, 2022
भगवंत मान के घर जश्न का माहौल
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है। भगवंत मान के घर पर पकवान भी बनाएं जा रहे हैं।
Punjab | Jalebis being prepared, flower decoration being done at the residence of Aam Aadmi Party CM candidate Bhagwant Mann, at Sangrur pic.twitter.com/xTlEzV1a9u
— ANI (@ANI) March 10, 2022