newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: राहुल गांधी फिर कर बैठे बड़ी गलती, महिला कांग्रेस समिति को बधाई देकर स्थापना वर्ष ही भूले

Rahul Gandhi: दरअसल राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। लेकिन राहुल गांधी ये भूल गए कि आखिर महिला कांग्रेस समिति का कौन सा स्थापना दिवस है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से ट्रोल हो जाते है। कभी अपने बयानों को लेकर, तो कभी ट्विटर पर गलत पोस्ट शेयक कर सुर्खियों में आ जाते है। इस बार भी राहुल गांधी ने ऐसा कुछ किया है जिसके चलते वो चर्चा में आ गए है। बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम दिल्ली में मनाया गया। जिसमें देश भर से 5 हजार के करीब महिला कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक भूलकर बैठे।

Rahul Gandhi

दरअसल राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। लेकिन राहुल गांधी ये भूल गए कि आखिर महिला कांग्रेस समिति का कौन सा स्थापना दिवस है। राहुल गांधी पहले 25 साल बोलते है मगर वह मौजूद महिला कार्यकर्ता उनकी भूल सुधारती है और बताती है कि 38 साल पूरे किए है। वहीं अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वीडियो-

इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार और आएसएस पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि, ”मैं बाकी विचारधारों के साथ कोई न कोई समझौता कर सकता हूं, मगर मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता।”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, वो (भाजपा) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ​ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिन्दू नहीं हैं।