newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi In Jharkhand : झारखंड की जिस जेएमएम सरकार को कांग्रेस दे रही समर्थन, उसी पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप!

Rahul Gandhi In Jharkhand : इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पूरे देश में ED, CBI, IT जैसी एजेंसियां विपक्ष पर आक्रमण कर रही हैं। इन एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। BJP ने झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन हमने ये होने नहीं दिया। मगर सच्चाई यही है कि BJP चुनाव आयोग, एजेंसी, नौकरशाही और पुलिस सबका दुरुपयोग कर रही है।“

नई दिल्ली। झारखंड की जिस जेएमएम सरकार को कांग्रेस लगातार समर्थन दे रही है उसके ऊपर ही राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सवाल खड़े कर दिए। राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड पहुंच चुके हैं। यहां पर राहुल गांधी ने पिछली सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “झारखंड की जनता ने मुझे बताया कि विकास और सड़क के नाम पर आदिवासियों से जमीनें छीनी जा रही हैं। हम दो कानून लाए थे- पेसा कानून और जमीन अधिग्रहण कानून। जमीन अधिग्रहण कानून में साफ लिखा है कि ग्राम सभा से पूछे बिना आपकी जमीन नहीं ली जा सकती और अगर जमीन ली जाएगी तो बाजार भाव से 4 गुना पैसा ज्यादा दिया जाएगा। वहीं अगर 5 साल तक उस जमीन का उपयोग नहीं किया गया तो वह जमीन वापस कर दी जाएगी। झारखंड की पिछली सरकार ने लाखों एकड़ जमीन ली थी, लेकिन उसका कोई प्रयोग नहीं किया। अब 5 साल हो गए हैं, इसलिए अब वह जमीन आदिवासियों को वापस मिलनी चाहिए”

rahul gandhi 12

इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पूरे देश में ED, CBI, IT जैसी एजेंसियां विपक्ष पर आक्रमण कर रही हैं। इन एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। BJP ने झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन हमने ये होने नहीं दिया। मगर सच्चाई यही है कि BJP चुनाव आयोग, एजेंसी, नौकरशाही और पुलिस सबका दुरुपयोग कर रही है।“


राहुल गांधी ने यहां पर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा “PM मोदी अपने आपको OBC कहते हैं। लेकिन फिर कंफ्यूज हुए और कहने लगे कि देश में सिर्फ दो जातियां हैं- अमीर और गरीब इसलिए पहले वे तय कर लें कि हिंदुस्तान में जातियां हैं या नहीं हैं। देश में करीब 8% आदिवासी, 15% दलित, 50% OBC वर्ग के लोग हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। किसकी कितनी आबादी है, ये सभी को पता चले। PM मोदी जातिगत जनगणना करवाएं, घबराएं नहीं”