newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पर्यावरण प्रभाव आकलन को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा- मसौदा वापस ले सरकार

गौरतलब है कि पर्यावरण मंत्रालय ने इस साल मार्च में ईआईए के मसौदे को लेकर अधिसूचना जारी की थी और इस पर जनता से सुझाव मांगे गए थे। इसके तहत अलग-अलग परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी देने के मामले आते हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पर्यावरण प्रभाव आकलन मसौदे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, इस मसौदे को वापस लिया जाना चाहिए। ट्वीट में राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ईआईए-2020 के मसौदे का मकसद ‘देश की लूट है।

Rahul Gandhi Modi

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में दावा किया, ”यह एक और ख़ौफ़नाक उदाहरण है कि भाजपा सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट वाले मित्रों के लिए क्या-क्या करती आ रही है। राहुल गांधी ने कहा, ”देश की लूट और पर्यावरण की तबाही को रोकने के लिए ईआईए-2020 का मसौदा वापस लिया जाना चाहिए।”

rahul gandhi Tweet On rahul gandhi Tweet On environment

उन्होंने रविवार को भी लोगों से अपील की थी कि वे नए पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) 2020 मसौदे के खिलाफ प्रदर्शन करें क्योंकि यह “खतरनाक” है और अगर अधिसूचित होता है तो इसके दीर्घकालिक परिणाम “विनाशकारी” होंगे।

enviorment ministry

गौरतलब है कि पर्यावरण मंत्रालय ने इस साल मार्च में ईआईए के मसौदे को लेकर अधिसूचना जारी की थी और इस पर जनता से सुझाव मांगे गए थे। इसके तहत अलग-अलग परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी देने के मामले आते हैं।