newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parshuram Jayanti 2021: भगवान परशुराम जयंती पर राहुल गांधी ने एक लाइन का किया ट्वीट, तो लोगों ने कर दी फजीहत

Parshuram Jayanti 2021: बता दें कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक लाइन का पोस्ट लिखा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। आज देश में भगवान परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti 2021) मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। बता दें कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक लाइन का पोस्ट लिखा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

हालांकि राहुल गांधी का ये ट्वीट लोगों को रास नहीं आया। लोगों ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता की जमकर खिचाईं कर डाली। एक यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, बकरा ईद के लिए पूरा कलमा ट्वीट किया , परशुराम जयंती की शुभकामना बस एक लाइन में।

पीएम मोदी -सीएम योगी ने दी परशुराम जयंती की बधाई

परशुराम जयंती के मौके पर पीएम मोदी देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‘भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।’

परशुराम जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, महापराक्रमी योद्धा, सत्य के रक्षक, भगवान विष्णु के छठवें अवतार, समाज में श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों के प्रतिष्ठाता भगवान परशुराम जी को उनकी पावन जयंती पर कोटिशः नमन।