नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। 7 सितंबर से शुरू हुई ये यात्रा 3,500 किमी लंबी है जो कि 150 दिनों तक चलेगी। ये ‘नॉन-स्टॉप’ पदयात्रा होगी जो कि देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। इस यात्रा को लेकर शुरूआती दिनों से कभी कुछ तो कभी कुछ सामने आ रहा है लेकिन इस पदयात्रा के 25वें दिन कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने इसकी चर्चा को और बढ़ा दिया है। दरअसल, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक पहुंच चुकी है। इसी यात्रा के दौरान मैसूर में जब पार्टी नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित कर रहे थे तो इसी बीच भारी बारिश होने लगी। हालांकि बारिश आने के बाद भी राहुल गांधी नहीं रुके और संबोधन जारी करते हुए दिखे।
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ये कहते हुए दिखे कि उनकी इस भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। इस यात्रा का उद्देश्य “भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा को रोकना” है। ये यात्रा भी नदी की तरह है जो कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी। ये यात्रा रुकेगी नहीं। आगे राहुल गांधी ने कहा कि जैसे अभी बारीश हमें नहीं रोक पाई है वैसे ही हमारी यात्रा नहीं रूकेगी।
भारत को एकजुट करने से,
हमें कोई नहीं रोक सकता।भारत की आवाज़ उठाने से,
हमें कोई नहीं रोक सकता।कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। pic.twitter.com/sj80bLsHbF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2022
वायरल हुई राहुल गांधी की तस्वीर
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की इस दौरान की तस्वीर और वीडियो दोनों ही वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी की बारिश में भाषण देने वाली तस्वीर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों राहुल गांधी को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके इस नाटक से कुछ नहीं होने वाला। एक यूजर ने तो राहुल गांधी की इस तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “ओह हो हो हो। कल तो एकदम मस्त फोटोशूट हो गया पप्पू का। वैसे पिछले 20 साल से तो इनका वक्त निकला नहीं, देखते हैं अगले 20 साल में क्या तीर मार लेंगे।” चलिए अब आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ और लोगों के रिएक्शन…
ओह हो हो हो।
कल तो एकदम मस्त फोटोशूट हो गया पप्पू का।वैसे पिछले 20 साल से तो इनका वक्त निकला नहीं, देखते हैं अगले 20 साल में क्या तीर मार लेंगे।
— अहम् ब्रह्मास्मि… I’m the Divine Power… (@nikkyrachit) October 3, 2022
Same to same…?? pic.twitter.com/71ImILeRU3
— रV (@BanjaraGyan1) October 3, 2022
PhotoShop ka kamaal hai.. Baarish may Mic kaise chalega ??
— ? ???? ? (@Divublr) October 3, 2022
This is the right one… Inside a tent. pic.twitter.com/vtdRSBLoVD
— Epifaño Vargas (@EpifanoVargas) October 3, 2022
— Prashant (@joshi_p) October 3, 2022
अगर बारिश में भीगने से सत्ता मिलती तो मेंढक हमेशा सत्ता पर काबिज रहते।
— राष्ट्रभक्त (@Satishk31662001) October 3, 2022