newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress Protest: कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Congress Protest: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर DCP अमृता गुगुलोथ ने कहा कि, हमने उनको हिरासत में लिया है क्योंकि यहां धारा 144 लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। हमने उनको सूचित भी किया था लेकिन वे नहीं माने इसलिए हमने उनको हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस नेता हल्ला बोल रहे है। एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद सदन में काला कपड़े और पगड़ी पहनकर पहुंचे। इसी बीच कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रियंका गांधी को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया। जहां वो बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं। प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय से होते हुए लोक कल्याण मार्ग में पीएम आवास का घेरा करना चाहती थी। लेकिन पुलिस ने उससे पहले उन्हें हिरासत में ले लिया है।

वहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। वहीं प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड से कूदते हुए भी प्रियंका गांधी नजर आई। इससे पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान उन्हें पुलिस ने रोक दिया है, जिसके बाद वो सड़क पर ही बैठ गई।

लाइव अपडेट-

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर DCP अमृता गुगुलोथ ने कहा कि, हमने उनको हिरासत में लिया है क्योंकि यहां धारा 144 लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। हमने उनको सूचित भी किया था लेकिन वे नहीं माने इसलिए हमने उनको हिरासत में लिया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया।