newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress 85th Plenary Session: राहुल की फिसली जुबान, सत्याग्रह को बताया सत्ता का रास्ता, लेकिन फिर तुरंत लिया सुधार

Congress 85th Plenary Session: राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह का जिक्र करते है। इसी दरमियान उनकी जुबान फिसल जाती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते है कि महात्मा गांधी सत्याग्रह की बात करते थे। सत्याग्रह का मतलब, सत्ता का रास्ता कभी मत छोड़ो। हालांकि जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। वो तुरंत ठीक कर लेते है। वो कहते है कि सत्याग्रह का मतलब सत्य की राह कभी मत छोड़ो।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। इसी बीच उन्होंने रायपुर में कांग्रेस पार्टी के 85वां महाधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में अडानी मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और बचपन की कुछ यादें कार्यकर्ताओं संग साझा की। लेकिन इस दौरान कांग्रेस सांसद ने ऐसा कुछ बोल दिया। जिसको लेकर वो भाजपा के निशाने पर आ गए। दरअसल अपने भाषण के दौरान वो मिस्टेक कर बैठे। जिसका वीडियो सामने आया है।

राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह का जिक्र करते है। इसी दरमियान उनकी जुबान फिसल जाती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते है कि महात्मा गांधी सत्याग्रह की बात करते थे। सत्याग्रह का मतलब, सत्ता का रास्ता कभी मत छोड़ो। हालांकि जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। वो तुरंत ठीक कर लेते है। वो कहते है कि सत्याग्रह का मतलब सत्य की राह कभी मत छोड़ो।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अजय शेरावत ने अपने ट्विटर हैंडल राहुल गांधी का ये वीडियो साझा किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए लिखा, अरे राहुल भईया पढ़कर तो ठीक से बोल दो।

उधर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे है। साथ ही उन पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। आइए नजर डालते है कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन पर-