
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने सरल स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वो अपने संजीदा अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अश्विनी वैष्णव रेलवे यात्रियों से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह रेल यात्रियों को नमस्ते करते दिखाई दे रहे हैं और यात्रियों को अपना नाम भी बता रहे हैं। ये वीडियो मध्य प्रदेश के खजुराहो रेलवे स्टेशन का है। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मध्य प्रदेश के दौर पर हैं। वीडियो में देख सकते है कि रेल में बैठे यात्रियों को पहले वो नमस्कार करते है और फिर अपना नाम बताते हैं।
इस दौरान वो यात्रियों से साफ-सफाई को लेकर फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं। वह यात्रियों से कहते हैं कि ट्रेन में साफ-सफाई है या नहीं? अगर है तो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना। वहीं संतोषजनक जवाब मिलने के बाद अश्विनी वैष्णव आगे की तरफ बढ़ जाते। सोशल मीडिया पर रेल मंत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रेल मंत्री का ये वीडियो पर लोगों का काफी पसंद आ रहा है।
यहां देखिए वीडियो-
Madhya Pradesh: रेल मंत्री अश्विनी कुमार पहुंचे रेलयात्रियों के बीच, खजुराहो रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का लिया जायज़ा pic.twitter.com/WINtVotmpW
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) April 16, 2022
VIP कल्चर छोड़ लाइन में लगकर प्लेन में चढ़े मोदी के मंंत्री
बता दें कि ये पहली मर्तबा नहीं है, जब उन्होंने अपनी सादगी और सौम्यता से लोगों का दिल जीता हो। इससे पहले भी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कई वीडियो सामने आ चुके है। रेलमंत्री एयरपोर्ट पर आम आदमी की तरह लाइन में लगकर हवाई जहाज में चढ़ते दिखाई दिए थे। अश्विनी वैष्णव खुद केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी वीवीआईपी की तरह नहीं बल्कि आम नागरिक की तरह लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे थे।
एयरपोर्ट पर आम आदमी की तरह लाइन में लगकर हवाई जहाज़ में चढ़ते दिखाई दिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव..देखें वीडियो pic.twitter.com/AoI6QpyO6Q
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) November 14, 2021
इसके अलावा जब रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद अश्विनी वैष्णव पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाक़ात की थी। इसी मुलाक़ात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।