newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raisen Conversion : कोरोना में चल बसे मां-बाप, 3 मासूमों को बनाया मुसलमान, नई पहचान के साथ Aadhar भी बना दिया..

Raisen Conversions : वर्ष 2020 में ये बच्चे राजधानी भोपाल में ही भटकते पाए गए थे। उस दौरान भोपाल कल्याण समिति ने उन्हें रायसेन बाल कल्याण समिति को सौंपा। बाद में माता-पिता की खोज होने तक उन्हें गौहरगंज के गोदी शिशु गृह में रखा गया था। इसका संचालन नवजीवन सामाजिक संस्था के जिम्मे है।

रायसेन। मध्य प्रदेश के जिले रायसेन से लालच देकर धर्मांतरण की खबर सामने आई है। दरअसल रायसेन के तीन हिंदू बच्चों को मुस्लिम पहचान दिए देने के लिए आर्थिक लालच का सहारा लिया गया है। खबर है कि ये बच्चे कोरोनावायरस महामारी के दौरान माता-पिता से बिछड़ गए थे। मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल आयोग भी सक्रिय हो गया है। इधर, अधिकारियों ने शिशु गृह का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस भी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है। आइए विस्तार से समझते हैं पूरा मामला।

गौरतलब है कि ये पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीकी जिला रायसेन का है। यहां गौहरगंज स्थित सरकारी अनुदान प्राप्त एक शिशु गृह में तीन बच्चे रह रहे थे। इनमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं। इन बच्चों की उम्र 4 से 8 वर्ष के बीच है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिशु गृह के संचालक हसीन परवेज ने बच्चों के नाम बदलकर मुस्लिम कर दिए और उनके नए आधार कार्ड भी बनवा दिए। इतना ही नहीं आधार कार्ड में बच्चों के माता-पिता की जगह परवेज का ही नाम दर्ज है। लालच देकर धर्मांतरण किए जाने की ये खबर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

आपको बता दें कि वर्ष 2020 में ये बच्चे राजधानी भोपाल में ही भटकते पाए गए थे। उस दौरान भोपाल कल्याण समिति ने उन्हें रायसेन बाल कल्याण समिति को सौंपा। बाद में माता-पिता की खोज होने तक उन्हें गौहरगंज के गोदी शिशु गृह में रखा गया था। इसका संचालन नवजीवन सामाजिक संस्था के जिम्मे है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?
गौर करने वाली बात ये है कि NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने धर्मांतरण की मौखिक शिकायत के आधार पर शिशु गृह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने पाया कि बच्चों की पहचान में बदलाव किया गया है। बच्चों ने भी उन्हें बताया कि पहले उनके नाम अलग थे, लेकिन यहां उनकी पहचान में बदलाव किया गया है। कानूनगो ने मामले की जांच की बात कही है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड जब्त कर जांच के आदेश दिए गए हैं।