नई दिल्ली। देश में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मणिपुर जैसी वारदात राजस्थान में हुई है। राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बनाकर भी उसे वायरल कर दिया गया है। मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने खुद मामले पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने मामले में लिप्त आरोपी पति सहित तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
राजस्थान में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर की गई बर्बरता
महिला विरोधी कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को फिर किया शर्मसार।#गहलोत_का_जंगलराज pic.twitter.com/UFUGMXVmbM
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) September 1, 2023
प्रेमी के संग भागने की दी सजा
राजस्थान के प्रतापगढ़ के गांव धरियावद उपखंड की हैं। जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों के महिला के साथ ये घिनौनी हरकत की। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती भी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला कैसे अपने पति और बाकी लोगों से छोड़ने की गुहार लगा रही है लेकिन एक शख्स ब्लेड की सहायता से उसके कपड़े फाड़ रहा है।
घटना पर सियासत शुरू
अब मामला भी सियासती रंग ले चुका है। मामले पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- “प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है।” घटना पर पलटवार करते हुए बीजेपी भी एक्टिव हो गई है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर से कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने महिला की वीडियो शेयर कर लिखा- राजस्थान में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर की गई बर्बरता..महिला विरोधी कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को फिर किया शर्मसार। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- आज राजस्थान फिर शर्मसार है…घटना का प्रशासन को भनक नहीं लगना बताता है कि आखिर राजस्थान क्यों महिला दुष्कर्म और अत्याचार में नंबर 1 पर है”
प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है।
पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सभ्य समाज में इस…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 1, 2023
प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय हैं।#DGP श्री उमेश मिश्रा ने सख्त कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश।#RajasthanPolice@RajCMO pic.twitter.com/EFnWlhrJWP
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) September 1, 2023
मामले में आरोपी गिरफ्तार
वहीं मामले पर डीजीपी ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय हैं। मामले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद रात को आरोपी के घर में दबिश दी गई। इस दौरान भागते हुए पीड़िता का पति और तीन अन्य लोग घायल हो गए। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
#WATCH | Rajasthan: Today, in Pratapgarh, in the Dhariyawad police station area, the case of a video going viral has come to notice in which a woman has been paraded naked. After the matter came to the notice we took immediate action and formed six teams in the district…An FIR… pic.twitter.com/IC7xfCE3UQ
— ANI (@ANI) September 1, 2023