
नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां करणी सेना की बैठक में फायरिंग हुई है। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर फायरिंग की गई है। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद लोगों ने फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली है। बता दें कि बीएन संस्थान परिसर में करणी सेना की ये बैठक चल रही थी। वहीं फायरिंग के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग करने वाले शख्स का नाम दिग्विजय सिंह बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी के पिटाई की वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आक्रोशित लोग आरोपी की जमकर धुनाई कर रहे है।
#Rajasthan : करणी सेना की बैठक के दौरान फायरिंग
फायरिंग में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को लगी गोली
शहर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी बैठकWatch: https://t.co/5qPZccY3in#KarniSena #Bharat24Digital@shikha_thakur7 pic.twitter.com/CLWZd76Nrg
— Bharat 24 – Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 13, 2023
सामने आई हमले की वजह-
बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते ये फायरिंग की घटना हुई है। गोली चलाने वाला दिग्विजय सिंह राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुका है। जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने से वो बेहद गुस्सा था। जिसके बाद भंवर सिंह को सार्वजनिक बैठक के दौरान गोली मार दी। खबर है 23 सितंबर को करणी सेना का उदयपुर में न्याय अधिकार महासभा का आयोजन है। इसको लेकर बीएन संस्थान परिसर में करणी सेना की बैठक चल रही थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह भी पहुंचे हुए थे। उसी दौरान युवक ने अचानक से फायरिंग कर दी।
जिसमें राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह की कमर में गोली लगी है। जिसमें वो जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है। वहीं भंवर सिंह को गोले लगने पर हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल बन गया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसी बीच घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
आज उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भँवर सिंह को गोली मार दी गई , उनकी हालत नाजुक है
गोली मारने वाले को लोगों ने पकड़ लिया
राजस्थान कैसा हो गया 😔 pic.twitter.com/9Bpfk0jre0
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) August 13, 2023