newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ऑडियो मामला : बीजेपी ने सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

भाजपा के राजस्थान प्रवक्ता ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार को फेयरमाउंट होटल में रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोंटासरा नामक आरोपियों ने संबंधित ऑडियो टेप को प्रेस कांफ्रेंस में सार्वजनिक कर भाजपा नेताओ पर आरोप लगाया।

नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर भाजपा ने जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, महेश जोशी, लोकेश शर्मा आदि के खिलाफ साजिश कर भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Gajendra Singh Shekhawat
भाजपा प्रवक्ता भारद्वाज ने शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता, महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाल आदि भाजपा की छवि खराब करने के लिए झूठे बयान दे रहे। भाजपा की छवि खराब करने के लिए अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री निवास से साजिश रहते हुए एक फेक ऑडियो तैयार किया गया, जिसमें भाजपा के प्रतिष्ठित नेताओं की आवाज होना बताते हुए झूठा फोन वार्तालाप जारी किया गया।

Randeep S Surjewala
कांग्रेसी विधायकों को करोड़ों रुपये देकर खरीदने का दावा किया गया है। यह फर्जीवाड़ा, मुख्यमंत्री के कथित ओएसडी लोकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने किया है। झूठे ऑडियो टेप से भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत व अन्य व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इन तीन ऑडियो को लोकेश शर्मा ने 16 जुलाई की रात मीडिया को वाट्सअप किया।

JP Nadda And Surjewala
भाजपा के राजस्थान प्रवक्ता ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार को फेयरमाउंट होटल में रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोंटासरा नामक आरोपियों ने संबंधित ऑडियो टेप को प्रेस कांफ्रेंस में सार्वजनिक कर भाजपा नेताओ पर आरोप लगाया। भाजपा नेताओं पर केस भी दर्ज कराए गए। अत: आरोपियों लोकेश शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोटासरा, महेश जोसी सहित इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों को चिह्न्ति कर गिरफ्तार कराया जाए।