Baba Ramdev : मुसलमान और इस्लाम पर धार्मिक बयान दे फंसे रामदेव, बाड़मेर में हुआ केस दर्ज

Baba Ramdev : प्राथमिकी में कहा गया है की बाबा रामदेव के बयान ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता बढ़ने और सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया है। इससे सद्भावना और आपसी भाईचारा भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है तथा बाबा रामदेव द्वारा इस्लाम धर्म व उसके अनुयायियों व इस्लाम धर्म की पवित्रता के सम्बन्ध में ओछी टिप्पणियां करके मुस्लिम धर्म का अपमान किया है।

Avatar Written by: February 5, 2023 5:38 pm

नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। योग गुरु रामदेव पर राजस्थान के बाड़मेर जिले में केस दर्ज हो गया है। योग गुरु पर मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में चौहटन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि बीते 2 फरवरी को बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने मुसलमानों और इस्लाम को लेकर एक बयान दिया था। रामदेव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रामदेव ने जानबूझकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए ऐसा बयान दिया है। क्या कहा था स्वामी रामदेव ने.. 2 फरवरी को बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रामदेव ने एक बयान दिया था। स्वामी रामदेव ने कथित तौर से कहा था कि मुसलमान के लिए इस्लाम का मतलब है सिर्फ नमाज पढ़ो। फिर चाहे कुछ भी करो। चाहे आतंकवादी बनो, अपराधी बनो या हिंदुओं की लड़कियां उठाओ, कुछ भी करो लेकिन पांच बार नमाज अवश्य पढ़ो।

आपको बता दें कि योगगुरु स्वामी रामदेव ने मुसलमानों के साथ ही ईसाई समुदाय पर भी विवादित बयान दिया था। रामदेव ने कहा था कि ईसाई दिन में चर्च जाकर मोमबत्ती जलाते हैं और समझते हैं की उनके सारे पाप धुल गए। अब एफआइआर दर्ज स्वामी रामदेव के इन बयानों के बाद से ही देशभर में उनके खिलाफ विरोध दर्ज करवाया जा रहा है। रविवार को बाड़मेर जिले के चौहटन थाने में रामदेव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। वैमनस्य की भावना फैलाने का आरोप पठाई खान, निवासी चौहटन ने रामदेव की खिलाफ दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है की बाबा रामदेव द्वारा इस्लाम धर्म व उसके अनुयायियों व इस्लाम धर्म की आस्था में विश्वास रखने वाले व्यक्तियों को लेकर जानबूझकर ऐसा वक्तव्य दिया जिससे मुस्लिम धर्म के प्रति अन्य धर्मों या समुदायों में शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावना पैदा हो ।

Swami Ramdevबाबा रामदेव के ऊपर दर्ज हुई प्राथमिकी में आरोप है की बाबा रामदेव द्वारा हजारों लोगों की उपस्थिति में इस प्रकार का बयान खुले आम देने से इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं की ठोस पहुंची है। प्राथमिकी में कहा गया है की बाबा रामदेव के बयान ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता बढ़ने और सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया है। इससे सद्भावना और आपसी भाईचारा भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है तथा बाबा रामदेव द्वारा इस्लाम धर्म व उसके अनुयायियों व इस्लाम धर्म की पवित्रता के सम्बन्ध में ओछी टिप्पणियां करके मुस्लिम धर्म का अपमान किया है तथा मुस्लिम धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है।