newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Brain Challenge: किचन की इस तस्वीर में बेहद ही शातिर तरीके से छिपा है चूहा, 8 सेकंड में ढूंढ लिया तो आप है जीनियस

Optical Illusion: आपको इस तस्वीर में एक चूहे को ढूंढकर दिखाना है जो कि बड़े ही शातिर तरीके से छिपा हुआ है। आपको तस्वीर में छिपे चूहे (Mouse) को ढूंढने के लिए 8 सेकंड का वक्त दिया गया है। तो अपनी घड़ी में टाइमर लगाईएं और दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए ढूंढकर निकालें छिपे हुए चूहे को…

नई दिल्ली। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें इन लोगों के मनोरंजन का सबसे पसंदीदा चीज बन गई है। लोगों को जब भी फ्री टाइम मिलता है तो वो इन तस्वीरों के साथ अपना टाइमपास करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में हमें कुछ न कुछ ढूंढने के लिए कहा जाता है। कई बार तो ये चीजें आसानी से दिख जाती है लेकिन कई बार इन्हें ढूंढने में अच्छे-अच्छों को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ जाता है। फिर भी वो ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब नहीं ढूंढ पाते। ये ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें आपका मनोरंजन तो करती ही है साथ ही आपका दिमाग और आपकी नजरें कितनी तेज हैं इसका भी आपको पता लगवा देती है। अगर आप भी खुद के तेज दिमाग वाला मानते हैं और सोचते हैं कि आपकी बाज जैसी नजरों से कुछ छूट नहीं सकता तो आप हमारे इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब ढूंढकर दिखाइए…

Optical Illusion.

हम आपके लिए जो ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली तस्वीर लेकर आए हैं इसमें किचन नजर आ रहा है। तस्वीर में रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजें दिखाई दे रही हैं। आपको इस तस्वीर में एक चूहे को ढूंढकर दिखाना है जो कि बड़े ही शातिर तरीके से छिपा हुआ है। आपको तस्वीर में छिपे चूहे (Mouse) को ढूंढने के लिए 8 सेकंड का वक्त दिया गया है। तो अपनी घड़ी में टाइमर लगाईएं और दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए ढूंढकर निकालें छिपे हुए चूहे को…

Optical Illusion

देखिए, देखिए…आपके पास वक्त केवल 8 सेकंड का है। अगर आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपे चूहे को ढूंढ पाए हैं तो सच में आपकी निगाहें काफी तेज हैं। जिन लोगों को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में चूहा नहीं मिला उन्हें एक हिंट दे देते हैं कि चूहा किचन के वार्डरोब में छिपा है। अगर अब भी आपको चूहा दिख गया तो आपको बधाई लेकिन अब भी अगर आप उसे नहीं ढूंढ पाए तो परेशान मत होइए। नीचे दी गई तस्वीर में हमने उस जगह को गोला किया हुआ है जहां पर चूहा छिपा हुआ है।

Optical Illusion..