newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: कोरोना का बढ़ता लहर बरपा रहा है कहर, इन शहरों पर मंडराया खतरा, कहीं नाइट कर्फ्यू तो कहीं लॉकडाउन

Coronavirus: देश के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। वह भी तब जब भारत के पास इस कोरोनावायरस के खिलाफ दो-दो वैक्सीन मौजूद है और कई वैक्सीन पर काम अंतिम दौर में है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से हालात सामान्य होते-होते अचानक खराब होने लगे हैं। राज्य सरकारें इस महामारी से निपटने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हैं।

नई दिल्ली। पिछले साल मार्च का महीना ही थी जब देश ने भीषण कोरोनावायरस के संक्रमण का सामना किया। पूरे देश में सारी गतिविधियां रोक दी गई। संपूर्ण लॉकडाउन की चपेट में पूरा देश आ गया। जो जहां था वहीं रूक गया। मानो पूरा देश सुनसान हो गया हो। गलियां, सड़कें, शहर, गांव, बाजार सब बंद। एंबुलेंस की तेज घर्राती आवाज और पुलिस की गाड़ियों के सायरन के अलावा सड़कों पर कुछ भी सुनाई नहीं देता था। ठीक एक साल गुजरे लोगों के जेहन से धीरे-धीरे कोरोना का वह खौफ निकल रहा था कि देश में एक बार फिर 6-7 राज्यों में कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ता देख देश के कुछ शहरों में आंशिक, कुछ में पूर्ण लॉकडाउन तो कुछ में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। देश में एक दिन में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में भी दो महीने बाद बड़ा इजाफा हुआ है अब मामले दैनिक तौर पर 22 हजार की संख्या को भी पार कर गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। कोरोना के 60 से 70 फीसदी मामले केवल इसी राज्य से आ रहे हैं।

Sehal Corona

देश के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। वह भी तब जब भारत के पास इस कोरोनावायरस के खिलाफ दो-दो वैक्सीन मौजूद है और कई वैक्सीन पर काम अंतिम दौर में है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से हालात सामान्य होते-होते अचानक खराब होने लगे हैं। राज्य सरकारें इस महामारी से निपटने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हैं।

new strain of coronavirus

महाराष्ट्र के अलावा केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। जो चिंता का विषय है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों ने दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की चिंता भी बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के शहर नागपुर, अकोला और परभणी में सख्त लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। पुणे में भी हालात खराब हैं। नाइट कर्फ्यू के लिए नियम भी सख्त हैं।

महाराष्ट्र के साथ ही पंजाब में भी कई शहरों में सख्ती जारी है। पंजाब के कुछ शहरों लुधियाना, पटियाला, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर व नवांशहर में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके अलावा मोहाली व श्री फतेहगढ़ साहिब में भी रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब कुछ और शहरों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं।

lockdown in guugram

मध्य प्रदेश के इदौर में भी हालत बिगड़ रहे हैं यहां भी जल्द नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पुणे को थोड़ी राहत देते हुए नाइट कर्फ्यू लागू रखने के संकेत मिले हैं तो वहीं मुंबई में आंशिक लॉकडाउन और लोकल को रोकने का संकेत मिल रहा है। वहीं अकोला में 2 दिनों के लिए कंप्लीट लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। जबकि जलगांव में आज से रविवार तक जनता कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।

Unlock 2

कोरोना की लहर की वापसी को देखते हुए अभी कई और राज्यों में मंथन जारी है। कई राज्यों की सरकारें फिर से अपने फैसले पर विचार कर रही हैं। हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही हमें 2020 में गुजारे मार्च महीने से शुरू होनेवाले लॉकडाउन का दंश एक बार फिर झेलना पड़ सकता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना के प्रोटोकॉल को फॉलो करने और अपने आप को सुरक्षित रखने की जरूरत है। ताकि हम इस अनदेखी विपदा से पूरे देश को बचा सकें।