newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Watch Video: लालू की पार्टी के विधायक फतेह बहादुर ने की मां दुर्गा पर विवादित टिप्पणी, पूजा-पाठ को बताया फिजूलखर्च

RJD MLA Fateh Bahadur Singh Controversial Statement: फतेह बहादुर ने कहा कि, ”मैं उन मनुवादियों से पूछना चाहता हूं जिन मनुवादियों ने ये लिखा कि महिषासुर का करोड़ों-करोड़ों सेना के साथ मां दुर्गा ने लड़ाई लड़ी। और महिषासुर का नरसंहार कर दिया। मुट्ठी भर ब्रिटिश गवर्नमेंट ने भारत ने गुलाम बनाया। उस समय मां दुर्गा क्या कर रही थी। दस हाथ का औजार था। इस समय तो और औजार का अविष्कार हो चुका था, तब मां दुर्गा ने ब्रिटिश गवर्नमेंट का नरसंहार करने का काम क्यों नहीं किया।”

नई दिल्ली। RJD MLA Fateh Bahadur Singh Controversial Statement- बिहार के रोहतास से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह एक बार अपने विवादित बयान के वजह से सुर्खियों में आ गए है। सनातन धर्म का विरोध करते हुए वो सारी सीमा लांघ गए। इस बार लालू यादव की पार्टी के विधायक फतेह बहादुर ने मां दुर्गा पर अभद्र बयान दिया। उन्होंने मां दुर्गा पर सवाल उठाते हुए काल्पनिक बता डाला। इतना ही नहीं आरजेडी विधायक ने पूजा-पाठ फिजूलखर्ची बताया। उनके इस बयान को लेकर अब बवाल मच गया है। बता दें कि मीडिया से बात करते हुए फतेह बहादुर ने कहा, ”मां दुर्गा एक काल्पनिक कहानी है। मेरे पास साक्ष्य है मां दुर्गा या हमारे देश मनोवादियों के अनुसार 33 करोड़ देवी और देवताओं है। लेकिन जब भारत गुलाम हुआ, जब ब्रिटिश सरकार भारत में आई और भारत को गुलाम बनाने का काम किया। उस समय भारतीयों की संख्या 30 करोड़ थी और देवी-देवताओं की संख्या भारतवर्ष में 33 करोड़ था।”

आगे फतेह बहादुर ने कहा कि, ”मैं उन मनुवादियों से पूछना चाहता हूं जिन मनुवादियों ने ये लिखा कि महिषासुर का करोड़ों-करोड़ों सेना के साथ मां दुर्गा ने लड़ाई लड़ी। और महिषासुर का नरसंहार कर दिया। मुट्ठी भर ब्रिटिश गवर्नमेंट ने भारत ने गुलाम बनाया। उस समय मां दुर्गा क्या कर रही थी। दस हाथ का औजार था। इस समय तो और औजार का अविष्कार हो चुका था, तब मां दुर्गा ने ब्रिटिश गवर्नमेंट का नरसंहार करने का काम क्यों नहीं किया।”

यहां देखिए पूरा वीडियो-

वहीं फतेह बहादुर सिंह के मां दुर्गा पर किए विवादित बयानों पर सोशल मीडिया से लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई हिन्दू संगठनों ने आरजेडी विधायक का पुतला फूंका। आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के देवी दुर्गा को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिंह ने फतेह बहादुर सिंह के देवी दुर्गा को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा, ” हम सनातन के संतान है, सनातन में विश्वास है। सनातन के पुराने ग्रंथों-पुराणों और हमारे सनातन के सद्गुरू रहे है,आरजेडी का सनातन में विश्वास है या नहीं लालू तेजस्वी स्पष्ट करें।”