newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fateh Bahadur Singh Video: लालू के विधायक फतेह बहादुर के बिगड़े बोल, मां दुर्गा के बाद अब भगवान को बताया काल्पनिक, भड़की BJP

Fateh Bahadur Singh Video: उन्होंने कहा, ललई यादव की सच्ची रामायण है। 1976 में उनकी रामायाण पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि रामायण और उनके सभी पात्र काल्पनिक है। इन बातों को सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया। अब हमें मानने में क्या दिक्कत है।

नई दिल्ली। आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर हिंदू धर्म के ऊपर टिप्पणी की है। लालू के नेता ने मां दुर्गा के बाद भगवान राम को काल्पनिक बताया है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे फतेह बहादुर ने मीडिया से बात करते हुए ये विवादित टिप्पणी की है। फतेह बहादुर के बयान को लेकर अब बिहार की सियासत में भूचाल आ गया। फतेह बहादुर द्वारा भगवान राम को काल्पनिक बताने पर बीजेपी भड़की गई। भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि फतेह बहादुरका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उधर आरजेडी के सहयोगी जेडीयू ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है।

उन्होंने कहा, ललई यादव की सच्ची रामायण है। 1976 में उनकी रामायाण पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि रामायण और उनके सभी पात्र काल्पनिक है। इन बातों को सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया। अब हमें मानने में क्या दिक्कत है। आगे फतेब बहादुर सिंह ने कहा कि अगर भगवान है तो भगवान और जनता के बीच में किसी को रहना चाहिए क्या.. हर क्षेत्र में लोग कह रहे है कि बिचौलिए के वजह से धांधली हो रहा है.. तो भगवान और जनता के बीच में बिचौलिए की क्या जरूरत है..मैं पूजा पाठ करता हूं।

बता दें कि इससे पहले आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा को ना महज काल्पनिक बताया था, बल्कि यह भी कहा था कि जब ब्रिटिश ने भारत को गुलाम बनाया था, तब मां दुर्गा कहां थी? वहीं, जब मीडिया ने विधायक से पूछा कि क्या आप मां दुर्गा को भगवान मानते हैं?, तो इस पर इन्होंने कहा कि मां दुर्गा पर सिर्फ एक काल्पनिक कहानी है।