newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

73 साल के हुए लालू यादव, तेजस्‍वी के साथ काटेंगे 73 पाउंड का केक

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 73 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव पहुंचे हैं। लालू इस समय रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे है।

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 73 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव पहुंचे हैं। लालू इस समय रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे है।

lalu rjd

रांची पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि राजद लालू का जन्‍मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है। राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के गुरुवार को 73 साल के होने की खुशी में राष्‍ट्रीय जनता दल की ओर से हजारों गरीबों को भोजन कराया जा रहा है।

चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे लालू का रिम्स में इलाज चल रहा है। उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव रिम्स में केक काटकर पिता का जन्मदिन मनाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर झारखंड राजद ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।

lalu tejasvi

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर तेजस्‍वी यादव 73 पाउंड का केक काटेंगे। 30 हजार रुपये में तैयार हुए इस केक का आर्डर एक सप्ताह पूर्व ही दे दिया गया था। लालू प्रसाद के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।