newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gopal Kanda: गीतिका शर्मा केस में हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा की किस्मत का फैसला आज, जानिए क्या है मामला

गोपाल कांडा इस मामले में कई महीने जेल में रहे थे। गीतिका शर्मा के सुसाइड के 6 महीने बाद उनकी मां ने भी खुदकुशी कर ली थी। उधर, ये मामला कोर्ट में चल रहा था। बीते दिनों गीतिका शर्मा सुसाइड केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने वाला था, लेकिन कोर्ट ने इसे आज तक के लिए मुल्तवी कर दिया था।

नई दिल्ली। दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट आज एक अहम मामले में फैसला सुनाने वाला है। ये मामला हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा से जुड़ा है। दरअसल, गोपाल कांडा पर अपने एमडीएलआर एयरलाइंस की कर्मचारी गीतिका शर्मा की सुसाइड में आरोप है। गोपाल कांडा पर आरोप है कि गीतिका ने उनके शोषण की वजह से सुसाइड कर लिया। साल 2012 में ये मामला सुर्खियों में आया था। गीतिका ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित घर पर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में गीतिका के घरवालों ने गोपाल कांडा पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले की जांच कर कांडा को गिरफ्तार भी किया था।

gopal kanda

गोपाल कांडा इस मामले में कई महीने जेल में रहे थे। गीतिका शर्मा के सुसाइड के 6 महीने बाद उनकी मां ने भी खुदकुशी कर ली थी। उधर, ये मामला कोर्ट में चल रहा था। बीते दिनों गीतिका शर्मा सुसाइड केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने वाला था, लेकिन कोर्ट ने इसे आज तक के लिए मुल्तवी कर दिया था। 5 अगस्त 2012 को गीतिका ने सुसाइड किया था। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने गोपाल कांडा और उनकी एमडीएलआर एयरलाइंस की मैनेजर पर आरोप लगाया था। गोपाल कांडा पर रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के भी आरोप लगे, लेकिन कोर्ट ने इन्हें खारिज कर दिया।

rouse avenue court

कोर्ट में गोपाल कांडा पर खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश, धमकी देने, सबूत नष्ट करने और जालसाजी के आरोप में केस चला था। गोपाल कांडा हमेशा खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते रहे। हालांकि, जांच में पता चला कि गीतिका पर उनकी कृपा थी। गीतिका महज एयर होस्टेस के तौर पर कांडा की एमडीएलआर एयरलाइंस में भर्ती हुई थीं। बीच में वो नौकरी छोड़कर दुबई चली गईं, लेकिन गोपाल कांडा ने वहां से बुलाकर अपनी एयरलाइंस में उनको डायरेक्टर का पद भी सौंप दिया था।