Rajasthan Congress Row: राजस्थान में प्रचार पर गोविंद सिंह डोटासरा की सीएम अशोक गहलोत से ठनी!, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जिसे पार्टी पर भरोसा नहीं उससे…

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आने के लिए जुटी है। इन सबके बीच पार्टी के प्रचार को लेकर कांग्रेस में टकराव का आलम दिख रहा है। वजह है एक निजी कंपनी को प्रचार का जिम्मा दिया जाना। कंपनी के प्रचार के तरीके से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा खुश नहीं हैं।

Avatar Written by: October 2, 2023 9:30 am
govind singh dotasara and ashok gehlot

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आने के लिए जुटी है। इन सबके बीच पार्टी के प्रचार को लेकर कांग्रेस में टकराव का आलम दिख रहा है। वजह है एक निजी कंपनी को प्रचार का जिम्मा दिया जाना। डिजाइन बॉक्स्ड नाम की इस कंपनी को राजस्थान में चुनाव प्रचार का जिम्मा दिए जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बहुत नाराज है। बीते दिनों उनकी डिजाइन बॉक्स्ड के नरेश अरोड़ा से बहस की खबरें आई थीं। अब राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस बारे में अपना पक्ष रखा है। हिंदी अखबार दैनिक भास्कर से खास बातचीत में डोटासरा ने प्रचार को लेकर अपनी नाराजगी की वजह बताई।

govind singh dotasara

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उन्होंने डिजाइन बॉक्स्ड के नरेश अरोड़ा से यही पूछा था कि पार्टी चुनाव में जाएगी, तो उसका प्रचार कैसा होगा और नारा क्या दिया जाएगा? डोटासरा के मुताबिक पार्टी ने उनको राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है, तो ये सवाल पूछना जायज ही है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब कांग्रेस और संगठन की बात आएगी, तो क्या करना है और नहीं करना है, उसकी जिम्मेदारी उनकी बनती है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आ गए हैं, तो संगठन को हम ही देखेंगे, कोई दूसरा आदमी थोड़े ही देखेगा। डोटासरा ने अखबार से कहा कि जो होर्डिंग डिजाइन बॉक्स्ड ने लगाए हैं, वो उनको पसंद नहीं हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अशोक गहलोत ने अच्छा काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि वो पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष हैं, जिसने राजस्थान सरकार के काम की खूब तारीफ की है और गहलोत सरकार के सभी कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं, लेकिन जब ये सवाल गोविंद सिंह डोटासरा से पूछा गया कि प्रचार को लेकर विवाद में सीएम अशोक गहलोत की क्या प्रतिक्रिया रही, तो वो बोले कि उनकी जानकारी में नहीं है, लेकिन जो इस सोच का आदमी है और जिसे पार्टी पर थोड़ा भी भरोसा नहीं है, उससे सभी को चिंतित होना चाहिए।