newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Vs Ukraine War : ‘डर्टी बम’ के बहाने यूक्रेन पर हमला करने की फिराक में हैं पुतिन, भारत ने रूस को दी चेतावनी

Russia Vs Ukraine War : रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन द्वारा “डर्टी बम” के संभावित इस्तेमाल के बारे में रूस की चिंताओं से भारत को अवगत कराया।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध बीते कुछ दिनों से भयंकर रूप लेता जा रहा है। कुछ दिनों पहले जब यूक्रेन ने क्रीमिया पुल पर हमला किया था तो उसके जवाब में रूस ने यूक्रेन के की समेत कई शहरों में एक के बाद एक 73 मिसाइलें दाग दी थीं। लेकिन अब यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है। ‘डर्टी बम’ के बहाने पुतिन की सेना यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकती है। बता दें कि रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण यानी ‘डर्टी बम’ के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है।

इस पर रूस का दावा है कि यूक्रेन ऐसे बम से उकसाने की कोशिश कर रहा है जिसमें परमाणु क्षमता हो सकता है। हालांकि रूस को अब भारत से भी खुली चेतावनी मिली है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन द्वारा “डर्टी बम” के संभावित इस्तेमाल के बारे में रूस की चिंताओं से भारत को अवगत कराया। गौर करने वाली बात यह है कि भारत यूक्रेन और रूस के विवाद के बीच अपने आप को न्यूट्रल रखे हुए हैं और किसी का पक्ष ना लेते हुए दोनों देशों के बीच शांति से इस युद्ध को समाप्त करने की अपील कर रहा है।

rajnath singh

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के जल्दी समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के मार्ग को अपनाने की जरूरत पर भारत का रुख दोहराया।’’ इसके अलावा उनकी यरफ से ये भी कहा गया कि, ‘‘राजनाथ सिंह ने संकेत दिया कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प को नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों के इस्तेमाल की संभावना मानवता के मूलभूत सिद्धांत के खिलाफ है।’’ इसके साथ ही मंत्रालय की ओर से दो देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर जोर देने की बात को दोहराया गया।

बता दें कि यूक्रेन की राजधानी की समेत कई शहरों में रूस ने करीब दो सप्ताह पहले क्रीमिया में एक बड़े विस्फोट के जवाब में जवाबी हमले किए थे। जिसके बाद दोनों के बीच टकराव बढ़ गया है। विस्फोट के लिए रूस ने यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से वहां नये सिरे से बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा है। भारत बिल्कुल नहीं चाहता कि जैसे यूक्रेन और रूस के बीच शुरुआती युद्ध के हालात थे वैसे दोबारा हों, जैसे पहले भारतीय नागरिकों को आपातकाल में वहां से निकालना पड़ा था वैसे ही फिर निकालना पड़े।