
नई दिल्ली। यूं तो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिसे लोग बड़े ही चाब से देखना पसंद करते हैं और उसे दूसरों को देखने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी ही चर्चित वीडियो के बारे में विस्तार से बताएंगे भी और दिखाएंगे भी। बता दें कि यह वीडियो दो बाघों की लड़ाई का है। इन दो बाघों की लड़ाई में कौन जीता और कौन हारा है। यह जानने से पहले आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं, जो कि अभी सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियों में है। आइए आपको दिखाते हैं।
देखिए ये वीडियो
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दो बाघ आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस लड़ाई में कभी एक पक्ष आक्रमक होता हुआ नजर आ रहा है, तो कभी दूसरा पक्ष आक्रमक होता हुआ नजर आ रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे को मात देने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जाते हैं। दोनों ही बाघों का नाम टी-57 और टी-58 है। आगे हम आपको दोनों ही बाघों के बारे में विस्तार से बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले आपको ये वीडियो दिखाते हैं। तो देखिए ये वीडियो।
That is how a fight between #tigers looks like. Brutal and violent. They are territorial animals & protect their sphere. Here two brothers from #Ranthambore are fighting as forwarded. (T57, T58). pic.twitter.com/wehHWgIIHC
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 16, 2019
चलिए अब अगर आपने ये वीडियो देख लिया हो तो आगे हम आपको इसके बारे में अतिरिक्त जानकारी दे देते हैं। दरअसल, यह वीडियो भारतीय वन अधिकारी प्रवीण केशवरन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि इन दो बाघों की लड़ाई में किसी को भी कोई क्षति नहीं पहुंची है। उन्होंने दोनों ही बाघों के स्वास्थ्य होने की जानकारी सार्वजनिक की है, लेकिन बाद में इसी संदर्भ में एक इंस्टा पोस्ट सामने आया है, जिसमें दोनों बाघों की लड़ाई में एक बाघ के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
View this post on Instagram
सामने आए इस इंस्टा पोस्ट के मुताबिक, टी-57 नामक बाघ के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। टाइगर के मौत की वजह ट्यूमर बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से वन विभाग के चिकित्सक बाघ के उपचार में भी जुटा हुआ था। मृतक बाघ12 वर्ष था। बता दें कि हमारे देश में तेजी से बाघों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में एक और बाघ का मारा जाना वन विभाग के दृष्टिकोण से बड़ी चुनौती बताई जा रही है। वहीं, इस मृतक बाघ टी-57 का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई हैं, जो कि आगे हम आपको दिखाने जा रहे हैं।