newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi MLAs-Ministers Salary Hiked: दिल्ली के विधायकों-मंत्रियों की बढ़ी सैलेरी, जानिए कितना हो गया CM का वेतन?

Delhi MLAs-Ministers Salary Hiked: अपनी सरकार में शामिल कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। अब राजधानी में मचे इस बवाल के बीच  दिल्ली के विधायकों और मंत्रियों की सैलरी (Salary Hike) में बढ़ोतरी की गई है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी (Delhi ) में इस वक्त केजरीवाल सरकार के चर्चे हो रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के अब तक कई दिग्गज जांच एजेंसियों के निशाने पर है। बीते दिनों ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI और ED के द्वारा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों CBI और ED द्वारा सिसोदिया (Manish Sisodia) को आबकारी घोटाले मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अपनी सरकार में शामिल कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। अब राजधानी में मचे इस बवाल के बीच  दिल्ली के विधायकों और मंत्रियों की सैलरी (Salary Hike) में बढ़ोतरी की गई है।

बीते साल पास किया गया था प्रस्ताव

बीते साल 2022 में जुलाई महीने में विधायकों और मंत्रियों की सैलरी (Salary) में बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव पेश किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार के लॉ डिपार्टमेंट ने प्रस्ताव के तहत वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया है। वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी और लॉ डिपार्टमेंट द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद विधायकों (MLA) की सैलरी बढ़कर 90 हजार (प्रति माह) हो गई है। तो वहीं, मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सैलरी 1.70 लाख रुपए (प्रति माह) हो गई है।

Delhi MLA Salary Hike.

यहां देखें पहले कितनी थी इनकम

सैलरी में बढ़ोतरी के बाद से ही विधायकों, मंत्रियों (Delhi MLAs-Ministers Salary) के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि साल 2011 के बाद ऐसा पहली बार है जब उनकी सैलरी में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 66 फीसदी बढ़ोतरी के बाद अब विधायकों (MLAs) की इनकम 90 हजार हो गई है। पहले ये 54,000 रुपये होती थी। वहीं, जिन मंत्रियों को पहले 72 हजार रुपए मिलते थे उनकी सैलरी 136.11 फीसदी बढ़कर 1 लाख 70  हजार कर दी गई है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी दिल्ली में वर्तमान में कुल 70 विधायक हैं।