newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान, बोले- लखीमपुर खीरी कांड के मुस्लिम आरोपियों को आधा गाड़कर मारा जाए पत्थर

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी जुनैद की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी। हाल ही में उनकी जान-पहचान हुई थी। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद एसटी हसन ने विवादित बयान देते हुए लखीमपुर खीरी में दो दलित बहनों से गैंगरेप और उनकी हत्या के मुस्लिम आरोपियों को शरीयत के मुताबिक सजा देने की मांग कर दी है। हसन ने कहा है कि नाबालिग लड़कियों से रेप कर उनकी हत्या करने वाले मुस्लिम आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़ दिया जाए। इसके बाद उन्हें पत्थरों से मारा जाना चाहिए। एसटी हसन के इस बयान से विवाद गहराने के आसार हैं। क्योंकि आधा गाड़कर पत्थर मारकर जान लेना इस्लाम में शरीयत के मुताबिक सजा के तौर पर जाना जाता है।

एसटी हसन ने ये भी कहा कि ऐसी सजा मुस्लिम आरोपियों को मिलनी चाहिए। जिससे आगे कोई भी मुसलमान इस तरह की वारदात करने की कोशिश न करे। बता दें कि बीते बुधवार को लखीमपुर खीरी के निघासन थाना इलाके में 2 दलित नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। एक की उम्र 15 और दूसरी की 17 साल थी। इसके बाद हंगामा मच गया था। लड़कियों के घरवालों ने आरोप लगाया था कि उनको अगवा किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पहले से ही दोनों लड़कियां जानती थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोहेल और जुनैद ने लड़कियों से रेप किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उन्हें पेड़ से फांसी के फंदे पर टांग दिया गया।

lakhimpur kheri rape and murder

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी जुनैद की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी। हाल ही में उनकी जान-पहचान हुई थी। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। योगी सरकार ने पीड़ित परिवार को सरकारी घर, नौकरी और 25 लाख की रकम बतौर मुआवजा देने का एलान भी किया है।