Connect with us

देश

भाजपा का दावा, राजीव गांधी फाउंडेशन को मेहुल चोकसी सहित अन्य लोगों ने भी दिया था डोनेशन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) की फंडिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया हैं।

Published

Sambit Patra

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) की फंडिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया हैं। सोमवार को संबित पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की कंपनियों से डोनेशन मिलता रहा। बता दें कि चोकसी पंजाब नैशनल बैंक फ्रॉड केस (PNB Scam Case) में मुख्‍य आरोपी है।

Sambit Patra

संबित पात्रा ने चोकसी के अलावा RGF को जाकिर नाईक, यस बैंक के राणा कपूर और जिग्‍नेश शाह का भी नाम लिया।। यह सभी किसी न किसी मामले में आरोपी हैं। पात्रा ने कहा कि RGF को डोनेशन कोई संयोग नहीं था, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। पात्रा ने कहा कि ‘मेहुल चोकसी के नाम पर गीतांजलि ग्रुप है। इसके अंतर्गत एक और कंपनी आती है मैसर्स नवीराज एस्टेट्स। इस कंपनी ने 29 अगस्त 2014 को राजीव गांधी फाउंडेशन को चेक नंबर 676400 के माध्यम से 10 लाख रुपये डोनेट किए।’

संबित पात्रा ने दावा किया कि ‘राजीव गांधी फाउंडेशन को यस बैंक से 9.45 लाख रुपये मिले। यह राणा कपूर का पैसा नहीं था लेकिन पैसा यस बैंक से राजीव गांधी फाउंडेशन को डायवर्ट किया गया।’

भाजपा नेता ने कांग्रेस और भगोड़े इस्लाम प्रचारक जाकिर नाइक के बीच कनेक्शन होने भी का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को 8 जुलाई 2011 को 50 लाख रुपये का चेक दिया था। संबित पात्रा ने कहा, ‘जिग्नेश शाह ने 2013 में एक भ्रष्टाचार किया, इस पर केस चल रहा है, इसने 50 लाख राजीव गांधी फाउंडेशन को दिया। नवीराज स्टेट कंपनी में  47.78 करोड़ रूपए गीतांजलि नाम की कंपनी भेजती है, बाद में इसे राजीव गांधी फाउंडेशन में ट्रांसफर किया जाता है।’

mehul_choksi

चीनी घुसपैठ के मसले पर संबित पात्रा ने कहा कि यह एक पार्टी का मुद्दा नहीं है, लेकिन देश के बारे में बात है। सेना ने पहले ही इस घटना पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि भारतीय सेना ने चीनी प्रयास को विफल कर दिया। हम सभी अपने देश के बारे में गर्व महसूस करते हैं और देश अपनी सेना के बारे में गर्व महसूस करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement