देश
Dimple Yadav: ‘सांची कहे तोरे आवन से, हमरे अंगना में आई बहार भौजी…’ डिंपल की जीत पर झूम उठे फैंस, खास अंदाज में दी बधाईयां
Dimple Yadav: सोशल मीडिया पर फैंस और समर्थक डिंपल यादव की जीत का जश्न मना रहे हैं। मैनपुरी से भारी वोटों से आगे चलने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश उपचुनाव के रिजल्ट लगभग साफ हो चुके हैं। आज यूपी में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आया है जिसमें मैनपुरी,खतौली और रामपुर सीट शामिल है। खास बात ये है कि डिंपल यादव ने सपा की लाज बचा ली है क्योंकि वो मैनपुरी से भारी वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। पहले इस सीट से हमेशा मुलायम सिंह यादव का दबदबा रहा था लेकिन उनके जाने के बाद अब उनकी बहु ने कमाल संभाल ली है। बढ़त के बाद ये तो तय है कि डिंपल यादव की जीत पक्की है। इसी खुशी को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
फैंस ने लगा दी बधाईयों की झड़ी
सोशल मीडिया पर फैंस और समर्थक डिंपल यादव की जीत का जश्न मना रहे हैं। मैनपुरी से भारी वोटों से आगे चलने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। कोई रील बनाकर तो कोई मीम्स बनाकर डिंपल यादव और सपा परिवार को जीत की बधाई दे रहा है। एक यूजर ने फिल्मी स्टाइल में लिखा-सांची कहे तोरे आवन से, हमरे अंगना में आई बहार भाउजी। एक अन्य यूजर ने लिखा- जीत की चाबी, डिंपल भाभी। इसके अलावा कई यूजर्स का मानना है कि ये जीत मुलायम यादव को समर्पित है क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद से डिंपल जीत पाई हैं।
अबकी तौ मैनपुरी में डिंपल भाभी को ही डंका बजेगौ, दम होय तौ रोक लियो नहीं तौ फिर अबकी दांई देख लियो…🥰🙏 pic.twitter.com/jyB5B7uzEk
— Sandeep yadav Pratapgarh (@SandeepYadavKu3) December 8, 2022
सच्ची कहे तोहरे आवन, से हमरे,
अंगना में आईं……… भाउजी,💇डिंपल भाभी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं,💐#डिंपल_भाभी
— sahil (@sahil_saro) December 8, 2022
70 हजार से आगे डिंपल यादव. इतिहास के सुनहरे अक्षरों पर लिखा जाएगा ऐतिहासिक जीत होगी डिंपल भाभी की.@dimpleyadav
— kp Pathak (@KpPatha19731260) December 8, 2022
जीत की चाभी
डिंपल भाभी …🔥😤 pic.twitter.com/ZpUtzatcoD— उद्दंड (साउथ एशिया वाले) (@asishth) December 8, 2022
मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल भाभी को ऐतिहासिक जीत के लिए अग्रिम बधाई!!@dimpleyadav pic.twitter.com/P1xuCR8ygw
— Arun Chitawat (@Arunchitawat1) December 8, 2022
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आदरणीय डिंपल भाभी जी 60,000 वोटों से आगे..!!
जिसका जलवा कायम है,
उसका नाम मुलायम है..!! pic.twitter.com/WgoyxQ9UPs— Smriti Dwivedi (@Smriti_Dwivedi_) December 8, 2022
डिंपल यादव ने तोड़े अपने पिछले रिकॉर्ड
सोशल मीडिया पर डिंपल जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं। बता दें कि मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य मैदान में हैं। डिंपल शाक्य से 1,69,248 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।
जसंवतनगर मे आदरणीयां डिंपल भाभी जी का रोड शो..
मिल रहा व्यापक जनसमर्थन…
ऐतिहासिक विजय की ओर #मैनपुरी_उपचुनाव pic.twitter.com/guiO2FvmoU
— Smriti Dwivedi (@Smriti_Dwivedi_) December 3, 2022
डिंपल भाभी 35000वोटों से आगे चल रहीं है जीत तो सुनिश्चित है #mulayamsinghyadav amar रहें जलवा तो कायम ही रहेगा सपा क़ा। pic.twitter.com/7WSSDFaA18
— I.khan S.P.(प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा) (@islamkhan919) December 8, 2022
मैनपुरी अब नेताजी की बहू संभालेगी
आदरणीय डिंपल भाभी जिंदाबाद🚲🚲 pic.twitter.com/pCzDnvmje7— Deepak Yadav (@DeepakY39365185) December 8, 2022
अपनी जीत का जश्न मनाते हुए डिंपल कुछ देर पहले ही सैफई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थी। बढ़त को देखते हुए ये कहना गलत नहीं है कि डिंपल यादव ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।