newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: केजरीवाल और राजभर करेंगे गठबंधन!, संजय सिंह की सफाई पर बोले लोग-यहां भगवा लहरा रहा है…

Uttar Pradesh: आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, अरविंद केजरीवाल जी से ओम प्रकाश राजभर जी की मीटिंग के बारे में जो भी ख़बर प्रकाशित हो रही है वो झूठी और बेबुनियाद है। मीडिया वालों से अनुरोध है ऐसी कोई भी ख़बर चलाने से पहले सही जानकारी हासिल कर लें।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। लेकिन उससे पहले ही सियासी पारा लगातार बना हुआ है। समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस समेत कई दल यूपी में योगी सरकार को हराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हाल ही में भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह लगातार इन दिनों छोटे-छोटे के साथ लेकर योगी सरकार के खिलाफ एकजुट करने में जुटे हुए हैं। इस बीच खबर है कि ओमप्रकाश राजभर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल यूपी चुनाव में गंठबधन को लेकर मुलाकात करने वाले है। जिस पर अब आप सांसद संजय सिंह का बयान का सामने आया है।

om prakash rajbhar and arvind kejriwal

आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, अरविंद केजरीवाल जी से ओम प्रकाश राजभर जी की मीटिंग के बारे में जो भी ख़बर प्रकाशित हो रही है वो झूठी और बेबुनियाद है। मीडिया वालों से अनुरोध है ऐसी कोई भी ख़बर चलाने से पहले सही जानकारी हासिल कर लें। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा,  राजभर जी झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल जी की उनसे कोई मुलाक़ात तय नहीं हुई है। और ना ही उनसे किसी तरह का गठबंधन हो रहा है।

दरअसल, बीत दिनों ओमप्रकाश राजभर ने ही बताया था कि उनकी संजय सिंह से मुलाकात हुई थी, इसके बाद उन्होंने स्वयं पहल कर केजरीवाल से फोन पर बातचीत की। इतना ही नहीं राजभर ने बताया था कि अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात के लिए 17 जुलाई का समय निर्धारित किया। लेकिन अब उनकी इस खबर को आप सांसद संजय सिंह ने निराधार बताया है।

लोगों ने लगाई केजरीवाल और संजय सिंह की क्लास

वहीं आप सांसद संजय सिंह के इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए सीएम केजरीवाल को ही निशाने पर ले लिया और उनकी जमकर फजीहत कर डाली।