
नई दिल्ली। नई आबकारी नीति घोटाला अब दिल्ली सरकार के लिए गले की फांस बन चुका है। इस मामले में अब तक दिल्ली सरकार के तीन नेता सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जिसमें संजय सिंह को बीते बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा संजय सिंह के आवास पर भी छापेमारी की गई थी। हालांकि, आप का दावा है कि ईडी को छापेमारी के दौरान कुछ नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद भी राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होने की वजह से संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इस गिरफ्तारी के विरोध में आप नेताओं ने जबरदस्त हंगामा किया। किसी ने सड़क पर लेटकर गिरफ्तारी का विरोध किया, तो किसी ने नारेबाजी करके।
उधर, आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ईडी को इस गिरफ्तारी से कुछ नहीं मिलने वाला है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी आशंका जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व कई राजनेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। उधर, इंडिया गठबंधन के भी कई नेताओं ने सामने आकर संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया। वहीं, आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल से सवालिया लहजे में कहा कि आखिर अब तक इस मामले में आम आदमी पार्टी को क्यों नहीं आरोपी बनाया गया है? दरअसल, संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा के माध्यम से आम आदमी पार्टी को लाखों का चंदा दिलवाया था। उधर ,दिनेश अरोड़ा के इस मामले में सरकारी गवाह बनने के बाद संजय सिंह के हाथों में हथकड़ी पहनाई गई। इस बीच आज संजय सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें कितने दिनों की पुलिस रिमांड या न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।
आप नेता संजय सिंह को 5 दिनों की ईडी कस्टडी में भेज दिया गया है। बीते बुधवार को इन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। आप नेता आगामी 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। ईडी ने कोर्ट में कहा कि संजय सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि, ईडी ने 10 दिनों की हिरासत की मांंग की थी। लेकिन पांच दिनों की रिमांड की मंजूरी मिली है। उधऱ, संजय सिंह का तीन अन्य गवाहों के साथ आमना-सामना होगा।
Delhi’s Rouse Avenue Court sends Aam Aadmi Party leader and Rajya Sabha MP Sanjay Singh to remand till 10 October in connection with the now scrapped Delhi excise policy or liquor scam case.
The Enforcement Directorate (ED) on Thursday arrested Sanjay Singh after a day-long… pic.twitter.com/jb7FNRD11K
— ANI (@ANI) October 5, 2023
#WATCH | Delhi: AAP MP Sanjay Singh being taken from Rouse Avenue Court after he was sent to ED remand till October 10 in the Delhi Excise policy case pic.twitter.com/mb0HBWMucX
— ANI (@ANI) October 5, 2023
आप नेता संजय सिंह के वकील ने कोर्ट से कहा कि ईडी का तर्क गलत है। उनके मुवक्किल को लगातार परेशान किया जा रहा है।
Sanjay Singh’s lawyer opposed the remand plea of ED said, that demanding 10 days is an absurd position for someone who is not involved in the matter at all.
— ANI (@ANI) October 5, 2023
ईडी ने कहा कि घर से मिले सबूतों पर पूछताछ करनी है , जबकि कल सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला है।
ईडी ने कहा कि इस मामले में संजय सिंह के साथ तीन गवाहों का आमना-सामाना कराना है।
ईडी ने कोर्ट से संजय सिंह की 10 दिनों की रिमांड मांगी गी गई है। इस पर कोर्ट ने ईडी से कहा कि जब आप पहले संजय सिंह का फोन जब्त कर चुके हैं, तो आपको उनकी रिमांड की जरूरत क्यों है?
कोर्ट में ईडी ने संजय सिंह की 10 दिनों की हिरासत की मांग की है। ईडी ने कहा कि डिजिटल सबूतों के साथ संजय सिंह का आमना सामना कराना है। इसके अलावा कई अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ करनी है। अब तक इस मामले में 239 जगहों पर तलाशी अभियान की गई थी। दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने संजय सिंह के आवास पर 2 करोड़ रुपये नकद दिए, ईडी ने यह भी कहा कि एक करोड़ रुपये उन्होंने इंडोस्पिरिट्स से लिए।
नई दिल्ली आबकारी नीति में गिरफ्तार संजय सिंह ने कोर्ट पहुंचने के बाद मीडिया से कहा कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वो यह सबकुछ कर रहे हैं।
#UPDATE | Special Public Prosecutor Naveen Kumar Matta is appearing for ED.
ED informs the court that searches were conducted yesterday at Sanjay Singh’s residence and statement was also recorded. https://t.co/EtSJteLLlW
— ANI (@ANI) October 5, 2023
पुलिस और ईडी टीम आप नेता संजय सिंह को कोर्ट लेकर पहुंच चुकी है। उन्हें बीते बुधवार को संजय को कथित शराब घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था।
संजय की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के क्रम में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “यहां व्यापम का घोटाला हुआ जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। इन्होंने(BJP) जांच कराई?… किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया एकदम उनके घर ED पहुंच जाती है। फिल्मों के अभिनेताओं के घर भी ED पहुंच जाती है। इनके अधिकारियों, नेताओं के घर ED क्यों नहीं पहुंची?”
#WATCH मध्य प्रदेश: जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “यहां व्यापम का घोटाला हुआ जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। इन्होंने(BJP) जांच कराई?… किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया एकदम उनके घर ED पहुंच जाती है। फिल्मों के… pic.twitter.com/ylDVZjNqwq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में अपना आक्रोश जताया। आइए, आगे आपको वीडियो के रूप मे मौजूदा सूरतेहाल दिखाते हैं।
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई।
AAP सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय सिंह को कल शाम दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति… pic.twitter.com/dbLRcFDuH7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
उधर, संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘”मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और AAP नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी। ED, CBI और IT इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”
#WATCH उत्तर प्रदेश: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और AAP नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100… pic.twitter.com/7C4HUaJZWm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ED की छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ्तार किया गया था।
#WATCH चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ED की छापेमारी के बाद कल… pic.twitter.com/VtSNJr9PRO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
मुंबई में भी संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Aam Aadmi Party (AAP) workers and supporters who were protesting over the arrest of AAP MP Sanjay Singh have now been detained by the Police. pic.twitter.com/iyn7HUE9QG
— ANI (@ANI) October 5, 2023