Viral Video: ओणम के पर्व पर राजा की पोशाक पहनकर दफ्तर पहुंचा SBI का कर्मचारी, देखें वीडियो

Viral Video: केरल के मुख्य पर्वों में से एक माने जाने वाले ओणम का उत्साह लोगों में देखते ही बन रहा है। इसका प्रमाण केरल राज्य की SBI बैंक में होने वाली एक घटना है। दरअसल, ओणम के मौके पर एक बैंक कर्मचारी पूरी तरह से फेस्टिव मोड में नजर आया। वो एक राजा बलि की वेषभूषा धारण कर बैंक पहुंच गया

Avatar Written by: September 7, 2022 3:43 pm

नई दिल्ली। इस समय देश के केरल राज्य में ओणम का पर्व मनाया जा रहा है। जहां एक ओर पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मची है, वहीं, दूसरी ओर ओणम का पर्व काफी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। केरल के मुख्य पर्वों में से एक माने जाने वाले ओणम का उत्साह लोगों में देखते ही बन रहा है। इसका प्रमाण केरल राज्य की SBI बैंक में होने वाली एक घटना है। दरअसल, ओणम के मौके पर एक बैंक कर्मचारी पूरी तरह से फेस्टिव मोड में नजर आया। वो एक राजा बलि की वेषभूषा धारण कर बैंक पहुंच गया और इसी वेषभूषा में बैठकर अपना काम कर रहा है। इस कर्मचारी का दफ्तर में काम करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ये वीडियो एक ट्विटर यूजर निक्सन जोसफ द्वारा शेयर किया गया है।

वीडियो केरल के कन्नूर जिले में तेल्लिचेरी (Tellicherry, Kerala) का बताया जा रहा है। ये शख्स राजा बलि के भेष में अपने काउंटर पर बैठा कंप्यूटर चलाता दिख रहा है। उसने एक राजा की तरह कपड़े पहने हैं। सिर पर राजा की तरह मुकुट लगाया है। साथ ही उसने नकली मूंछें भी लगाई हैं। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर एक हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है।


कुछ लोगों ने शख्स की तारीफ करते हुए लिखा कि “ये बैंक कर्मचारी अपनी मान्यताओं और रीति-रिवाजों का पालन कर रहा है जो काफी अच्छी बात है ” वहीं, दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने उसे ट्रोल करते हुए लिखा कि, ‘सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस के नियमों का पालन करना चाहिए और उसे बनाए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही तैयार होकर आना चाहिए। ’