
नई दिल्ली। पाकिस्तान से भागकर अपने प्रेमिका के भारत आने वाली सीमा हैदर को भला कौन नहीं जानता है। साल 2023 खत्म होने के बाद न्यू ईयर के पहले दिन एक बार फिर से सीमा हैदर चर्चा में आ गई है। दरअसल इस बार वो सीमा ने एक गुड न्यूज दी है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीमा हैदर ने बताया कि वो जल्द सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली है। माना जा रहा है कि होली के बाद उनके घर में किलकारी गूंजेगी। खुद सीमा हैदर ने इस पर मुहर लगाई है। सीमा के ससुर ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने तो यहां तक दावा कर दिया कि सीमा और सचिन का बेटा होगा।
ज्ञात हो कि बीते साल सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही। दोनोंं को मोबाइल में पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते सीमा अवैध तरीके से भारत पहुंची थी। लोगों ने सीमा को पाकिस्तानी एजेंट भी बताया था। इसके बाद यूपी एटीएस और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा और सचिन के परिवार से कई दिनों से पूछताछ भी की।
अब नए साल के स्वागत के साथ ही सीमा हैदर ने एक बड़ी गुड न्यूज भी दे दी है. सीमा हैदर इसी साल सचिन के बच्चे की मां बनेंगी. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने बताया कि वो जल्द ही मां बनेंगी.
इस पर जब रिपोर्टर ने पूछा क्या होली तक वो मां बन जाएंगी इस पर सीमा हैदर ने… pic.twitter.com/ji9pPXmqGZ
— AajTak (@aajtak) January 1, 2024
सीमा हैदर का पति पाकिस्तान में रहता है जिसका नाम गुलाम हैदर है। दोनों के चार बच्चे भी है। अपने चारों बच्चों के साथ सीमा पाकिस्तान से भारत आई है। फिलहाल वो सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रही है। वहीं भारत आने के साथ ही सीमा हैदर हर तैयार धूमधाम से मना रही है। चाहे स्वतंत्रता दिवस हो, करवाचौथ या फिर दीवाली हो। सभी हिंदू फेस्टिवल को अपने परिवार संग माना रही है। 2023 में रक्षा बंधन के मौके पर सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भी भेजी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
लोगों के कमेंट्स-
उधर सोशल मीडिया पर सीमा हैदर के प्रग्नेंट की खबर सामने आने के बाद लोगों के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे है।
सीमा हैदर के प्रेगनेंसी की खबर सुनते ही @aroonpurie साहब। 🥹pic.twitter.com/ZpRZUU25tQ
— Param|PCS 🇮🇳 (@FunMauji) January 1, 2024
सीमा हैदर प्रेगनेंट होते ही ट्रेडिंग में….😄 pic.twitter.com/Bpwgka5jaY
— राहुल खीचङ धोद (@RAHULRLP1) January 1, 2024
साल के पहले दिन की सबसे बड़ी पाकिस्तान से अवैध तरीक़े से नोएडा आई सीमा हैदर का मां बनना है. #Seemahaider
— Hemraj Singh Chauhan(हेमराज सिंह चौहान) (@journo_hemraj) January 1, 2024