![Seema Haider Dance Video: पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर का लाल साड़ी में डांस, वीडियो हुआ वायरल](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2023/07/1-173.jpg)
नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के चर्चे हैं कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैसे ही एक चर्चा खत्म होती है किसी नए मुद्दे पर सीमा टीवी-चैनलों में सुर्खियों में आ जाती है। अपने प्यार की खातिर मुल्क छोड़ भारत आई सीमा हैदर का अब एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सीमा हैदर के इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है ऐसा इस वीडियो में…
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में यानी अपने ससुराल में है। एक कमरे में इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय बोली में गाना बज रहा है और सीमा चेहरे पर साड़ी का पल्लू डाले थिरकते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को अगर देखा जाए तो सीमा बिल्कुल भारतीय महिलाओं की तरह गाने की बोली पर ठुमके लगा रही है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वो पाकिस्तान से आई है।
वीडियो में देखा जा सकता है किसी सीमा गाने में अपने डांस का हुनर दिखा रही है तो वहीं, उसके साथ कमरे में मौजूद महिलाएं उसकी नजर उतारते हुए उसके ऊपर पैसों की बरसात कर रही हैं। वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीमा ने अपने परिवार और मोहल्ले वालों का भी दिल जीत लिया है। बताया जा रहा है कि ये वायरल हो रहा वीडियो 17 घंटे पहले का है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर 4 बच्चों की मां हैं। सीमा ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन के लिए अपना मुल्क छोड़ कर आई है। सीमा का कहना है कि वो और सचिन पब्जी गेम खेलने के दौरान एक दूसरे के करीब आए। दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया है। उधर पाकिस्तान से सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर लगातार वीडियो जारी कर भारत सरकार से ये मांग कर रहे हैं कि उनकी पत्नी को पाकिस्तान भेजा जाए। लेकिन सीमा का कहना है कि वो सचिन के साथ शादी करके खुश है। अब वो पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। सीमा का कहना है कि वो सचिन के साथ भारत में ही रहना चाहती हैं।