Connect with us

देश

J&K: जम्मू-कश्मीर में बढ़ गए इतने लाख वोटर! पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की तादाद भी हुई अच्छी

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 370 को संसद से रद्द कराने के साथ ही राज्य को 2 हिस्सों में बांटा था। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। लद्दाख में कोई विधानसभा नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ये भरोसा दे चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा लौटा दिया जाएगा।

Published

Gujarat assembly election 2022.

जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव अगले साल होने के आसार हैं। विधानसभा सीटों के नए परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट भी अपडेट किया गया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर ने नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े हैं। नए वोटरों की कुल संख्या 772872 है। इस तरह अब चुनाव में जम्मू-कश्मीर के कुल 8359771 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ्तर की तरफ से बताया गया है कि 10.19 फीसदी वोटर बढ़ गए हैं। ज्वॉइंट चीफ इलेक्शन कमिश्नर अनिल सलगोत्रा ने मीडिया को बताया कि नए वोटर लिस्ट में 4067900 महिलाएं, 4291687 पुरुष और 184 थर्ड जेंडर के वोटर हैं।

Delhi MCD Election

सलगोत्रा ने बताया कि 18 से 19 साल की उम्र के 301961 वोटर बढ़े हैं। कुल 1140768 लोगों ने वोटर बनने के लिए फॉर्म भरा था। इनमें से 12096 के फॉर्म गलती की वजह से रद्द कर दिए गए। वोटर लिस्ट से 412157 लोगों ने नाम हटाने की अर्जी दी थी। इनमें से 358222 की अर्जी को मंजूरी मिली। ज्वॉइंट चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि पहले जम्मू-कश्मीर में कुल वोटरों की संख्या 7586899 वोटर थे। नए वोटर लिस्ट में लिंग अनुपात अच्छा दिख रहा है। अब 1000 पुरुषों पर महिला वोटरों की संख्या 948 हो गई है। पहले ये 921 का था।

election evm

इसके अलावा दिव्यांग वोटर की संख्या 57253 हुई है। जम्मू-कश्मीर में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, तब 613 नए मतदान केंद्र जोड़े जाएंगे। कुल 11370 मतदान केंद्रों में वोट पड़ेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 370 को संसद से रद्द कराने के साथ ही राज्य को 2 हिस्सों में बांटा था। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। लद्दाख में कोई विधानसभा नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ये भरोसा दे चुके हैं कि हालात सामान्य होने पर जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा लौटा दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement