Delhi Weather : सर्दी का सितम जारी, सफदरजंग में दर्ज किया गया 6.9 डिग्री तापमान, घने कोहरे से लोग परेशान

दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। सर्दी का सितम अपने जोरो पर है। मंगलवार को सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में 6.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं घना कोहरा (Fog) भी छाया रहा जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

Avatar Written by: January 19, 2021 9:48 am
delhi cold

नई दिल्ली। दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। सर्दी का सितम अपने जोरो पर है। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा। पूरे उत्तर भारत सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में 6.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

delhi cold

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, आज सुबह 5:30 बजे, पालम और सफदरजंग में 10.2 डिग्री और 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। तस्वीरें सिंघु बॉर्डर से। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। वीडियो राजपथ से। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह करीब 8 बजे तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह कोहरा छाया रहा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “ठंड और कोहरा बहुत है इससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।” मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में अभी तापमान 7.41 डिग्री सेल्सियस है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब के अमृतसर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में अभी तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस है।