newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी पर अफरीदी ने की टिप्पणी तो गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब, इमरान-बाजवा को कहा ‘जोकर’

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख कमर बाजवा और अफरीदी को जोकर तक कह दिया।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख कमर बाजवा और अफरीदी को जोकर तक कह दिया। गौरतलब है इससे पहले शाहिद अफरीदी ने कहा था कि इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने (भारत) 7 लाख की फौज जमा की है जबकि पाकिस्तान की फौज के पीछे 22-23 करोड़ की फौज (पाकिस्तानी जनता) खड़ी है।

इसके साथ ही अफरीदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘डरपोक’ कहते नजर आ रहे हैं। अफरीदी के इस वीडियो के कई क्लिप हैं जिन्हें कई यूजर्स ने काफी हिस्सों में कट करके शेयर किया। अब गंभीर ने भी उन्हीं के अंदाज में अफरीदी को जवाब दिया।


ईस्ट दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर ने लिखा, ‘पाकिस्तान के पास 7 लाख फौजी हैं और 20 करोड़ लोग उनके पीछे खड़े हैं, ऐसा कहना है 16 साल के शख्स शाहिद अफरीदी का। फिर भी कश्मीर के लिए 70 साल से भीख मांग रहे हो। अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जहर ही उगल सकते हैं जिससे पाकिस्तान के लोगों का बेवकूफ बनाते रहें लेकिन फैसले के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा! याद है ना बांग्लादेश?’


युवराज और हरभजन पर क्यों बरसे लोग

शाहिद अफरीदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शहीद अफरीदी के इस विवादित वीडियो के बाद यूजर्स ने शाहिद अफरीदी को तो घेरा ही साथ ही भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने की अफरीदी फाउंडेशन के लिए की थी अपील

युवराज सिंह और हरभजन सिंह यूजर्स के निशाने पर इसलिए आए क्योंकि कुछ दिनों पहले दोनों भारतीय क्रिकेटर्स ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के लिए डोनेशन देने की अपील की थी। युवराज सिंह ने वीडियो बनाते हुए कहा था कि मुश्किल समय में शाहिद अफरीदी फाउंडेशन जरूरतमंदों को मदद देने के लिए अच्छा कार्य कर रही है, इसलिए इस फाउंडेशन को आर्थिक मदद देनी चाहिए।

हालांकि इस पूरे विवाद के बाद इस मामले पर अब क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी बयान सामने आया हैं। हरभजन सिंह ने अफरीदी के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा पहले मैंने अफरीदी के वीडियो को शेयर किया था क्योंकि को इंसानियत के लिए कुछ अच्छा कर रहे थी। वो जरूरतमन्दों तक अपने देश में खाना और जरूरी चीजें पहुंचा रहे थे। लेकिन इस बार अफरीदी ने हमारे देश के खिलाफ जो बातें कही हैं वो बिल्कुल गलत हैं। पाकिस्तान को अपनी हद में ही रहना चाहिए। हम सबका सम्मान करते हैं सबको हमारा सम्मान भी करना होगा।

गौरतलब है इस वायरल वीडियो में अफरीदी ने कहा था, ‘वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी। इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने 7 लाख की फौज जमा की है जबकि पाकिस्तान की कुल फौज 7 लाख की है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे 22-23 करोड़ की फौज (पाकिस्तान की जनसंख्या) खड़ी है।’

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इसी तरह का जहर कश्मीर को लेकर पहले भी उगलते रहे हैं। इससे पहले जावेद मियांदाद ने तो तलवार लहराते हुए कहा था, ‘मैं छक्का लगा सकता हूं तो इससे इंसान को मार भी सकता हूं।’