newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahnawaz Hussain Heart Attack: शाहनवाज हुसैन को आया अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

Shahnawaz Hussain Heart Attack: इसके अलावा उनकी एंजियोग्राफी भी की गई। बता दें कि एंजियोग्राफी के बाद उनके अंदर ब्लॉकेज पाया गया, जिसके बाद उनके अंदर स्टेन लगाया गया। फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार करने में जुटी हुई है।

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उनकी जांच जारी है। इसके अलावा उनकी एंजियोग्राफी भी की गई। बता दें कि एंजियोग्राफी के बाद उनके अंदर ब्लॉकेज पाया गया, जिसके बाद उनके अंदर स्टेन लगाया गया। फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार करने में जुटी हुई है। वहीं, एंजियोप्लास्टी भी की जा चुकी है। अभी डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर विशेष नजर बनाए हुई हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में मेडिकल टीम उनके हेल्थ के बारे में कोई कुछ जानकारी साझा करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

कौन हैं शाहनवाज हुसैन 

शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले में 1968 में हुआ था। वहीं, अगर शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें, तो उन्होंने पटना और दिल्ली से इंजीनियरिंग किया था। वो बिहार में एनडीए सरकार में उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद भी उन्होंने हिंदू लड़की से शादी रचाई  थी, जिसके लिए 9 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने इस दीर्घ इंतजार को सहर्ष स्वीकार किया था। बता दें कि शाहनवाज हुसैन और रेणु दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, तभी दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

रेणु के जन्मदिन के मौके पर शाहनवाज को अपने इश्क-ए-इजहार किया था, लेकिन उस वक्त रेणु ने मना कर दिया था, लेकिन शाहनवाज ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी। इसके बाद उन्होंने रेणु के घर आना जाना जारी रखा। उनके परिवार वालों से अपने संबंध प्रगाढ़ किए। इसके बाद रेणु के दिल में भी शाहनवाज को लेकर प्रेम के बीज अंकुरित हुए। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी पर शादी करने का फैसला किया। आज की तारीख में दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।