शरजील इमाम के वीडियो पर भाजपा के सख्त तेवर, संबित पात्रा ने कहा- ‘ये शाहीन बाग नहीं, दिशाहीन बाग है’

संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार की बातें शाहीन बाग में हो रही है उसे दिशाहीन बाग कहना चाहिए, दिशाहीन बाग क्या तौहीन बाग कहना चाहिए।

Avatar Written by: January 25, 2020 2:43 pm

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक महीने से ज्यादा दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब विवादों में फंसता जा रहा है। इस प्रदर्शन के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें जेएनयू छात्र शरजील इमाम देश के टुकड़े करने की बात करते हुए दिखाई दे रहा है।

Sharjeel Imam

इस वीडियो को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है, “दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें: १) असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी २) “Chicken Neck” मुसलमानो का है ३) इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके ४) सारे ग़ैर मुसलमानों को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा If this is not ANTI NATIONAL then what is?”

इस ट्वीट के बाद संबित प्रेस कांफ्रेंस कर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर सवाल उठाए। संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार की बातें शाहीन बाग में हो रही है उसे दिशाहीन बाग कहना चाहिए, दिशाहीन बाग क्या तौहीन बाग कहना चाहिए। संबित पात्रा ने कहा कि ये हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को तौहीन के रूप देखता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को खत्म करने के लिए यहां साजिश रची जा रही है।

sambit patra

संबित पात्रा ने कहा कि इस भाषण में जिस तरह की देशद्रोह की बात की गई है वो चिंताजनक है। संबित पात्रा ने कहा कि इस वीडियो में कहा गया है कि असम को इंडिया से काटने की जिम्मेदारी हमारी है। संबित पात्रा ने कहा, “शाहीन बाग और शाहीन बाग में जो सोच है उस सोच की जिम्मेदारी है कि किस प्रकार भारत को टुकड़े-टुकड़े करके बांटना है…और असम और पूर्वोत्तर को पूरी तरह से नॉर्थ इंडिया से अलग कर देना है।”

पात्रा ने कहा कि ये किस तरह की साजिश है। ये पूरी तरह से इंडिया को बर्बाद करने के लिए षड़यंत्र रचा गया है। संबित पात्रा ने कहा कि ये खुले तौर पर जिहाद का आह्वान है और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग क्यों चाहते हैं कि देश की सेना असम नहीं पहुंचे।

इस वीडियो को लेकर असम के वित्त मंत्री हेमंत विस्व शर्मा ने कहा है कि शाहीन बाग प्रदर्शन का मुख्य आयोजनकर्ता कह रहा है कि असम को पूरे भारत से काटकर अलग कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बयान का संज्ञान लिया है और इस मामले में केस दर्ज करवाने जा रही है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा-

मनीष सिसोदिया ने कहा-

manish

इसके अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी शरजील को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है। अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसे बीजेपी का आदमी मानें।

शरजील का पुराना वीडियो-

Latest