newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saket Gokhale: ममता बनर्जी को झटका!, TMC प्रवक्ता साकेत गोखले हुए गिरफ्तार, मोरबी हादसे पर PM मोदी के खिलाफ कही थी ये बात

Saket Gokhale: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की संस्थापक ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, TMC प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhle) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साकेत गोखले, ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। गोखले को राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की संस्थापक ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, TMC प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhle) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साकेत गोखले, ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। गोखले को राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी मोरबी हादसे (Morbi Bridge Collapse) पर किए गए ट्वीट को लेकर हुई है।

सांसद डेरेक ओ ब्रायन

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दी गिरफ्तारी की  जानकारी

TMC प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhle) को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पार्टी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दी। सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने सोमवार रात जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे गोखले दिल्ली से फ्लाइट लेकर जयपुर पहुंचे थे। वहां, एयरपोर्ट पर ही गुजरात पुलिस ने साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे गोखले ने अपनी मां को फोन पर अपनी गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी। साकेत गोखले की गिरफ्तारी के साथ ही उनका सामान भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Morbi Bridge Collapse

मोरबी हादसे पर PM मोदी के खिलाफ लिखी थी ये बात

बीते कुछ समय पहले मोरबी (Morbi Bridge Collapse) में पुल ढह गया था। इस हादसे में कम से कम 141 लोगों के मौत की खबर थी। इस हादसे को लेकर टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। साकेत गोखले ने 1 दिसंबर 2022 को दावा करते हुए कहा था कि पुल ढहने की त्रासदी के बाद गुजरात में पीएम मोदी की मोरबी यात्रा की व्यवस्था पर ₹30 करोड़ का खर्चा किया गया था।

Saket Gokhale.

गोखले ने एक गुजराती अखबार की क्लिपिंग भी शेयर की थी जिसमें ये दावा किया गया था कि पीएम की मोरबी यात्रा के लिए सिर्फ कुछ घंटों के लिए 30 करोड़ रूपए पानी की तरह खर्च किए गए। पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए इन्हीं आरोपों को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया था। वहीं, साकेत गोखले पर इसी ट्वीट के जरिए पीएम मोदी को बदनाम करने का आरोप लग रहा है। अब माना जा रहा है इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है।