newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: पटना से आई दिल दहला देने वाली खबर, नाव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोग की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bihar: बिहार की राजधानी पटना से दुखद खबर सामने आ रही है, जिससे अवगत होने के उपरांत सभी का मन व्यथित हो रहा है। आइए, आपको आगे कि रिपोर्ट में पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना से दुखद खबर सामने आ रही है, जिससे अवगत होने के उपरांत सभी का मन व्यथित हो रहा है। दरअसल, शनिवार दोपहर गंगा नदी में नाव में मौजूद गैंस सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से कई लोग घायल हो गए। फिलहाल, घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, चार लोगों के मौत की भी खबर सामने आई है।

Patna Breaking,

उधर, हादसे की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। अब तक कई लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत बचाया जा चुका है, तो कई लोगों को बचाने का सिलसिला जारी है, लेकिन इस बीच पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उधर, मौके पर अफरातफरी की स्थिति जारी है। मौके पर आसपास के लोगों का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। लोगों के जेहन में खौफ भी देखने को मिल रहा है। अब ऐसे में आगामी दिनों में इस पूरे मसले को संज्ञान में लेने के उपरांत पुलिस- प्रशासन की तरफ से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं।

एलपीजी सिलेंडर हादसे के बाद सोन नदी के घाट पर जुटी भीड़। जागरण

इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, अभी तक पुलिस-प्रशासन की तरफ उक्त संदर्भ में कोई भी अधिकृत टिप्पणी नहीं की गई है। उपरोक्त जानकारियां मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर एकत्रित की गई हैं।