newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज में भी दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा केस, महिला की हत्या कर लाश के टुकड़े फेंके

शनिवार की देर शाम बोरियो संथाली के मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी के बेटे मनोज ने पुलिस को आंगनबाड़ी के पास मानव अंग देखे जाने की जानकारी दी थी। जिसके बाद थाना प्रभारी जगन्नाथ पान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां लोगों से पूछताछ की। मानव अंग जहां मिला, उसके पास ही बंद पड़ा मकान है।

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा ही कत्ल का केस हुआ है। पुलिस के मुताबिक बोरियो थाना क्षेत्र में वारदात हुई है। यहां रूबिका पहाड़न नाम की महिला का कत्ल किया गया। फिर उसकी लाश के टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंका गया। शनिवार को बोरियो संथाली इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे पैर का टुकड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के मुताबिक एक बंद घर में लाश का एक और हिस्सा मिला है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद इसी घर में उसकी लाश के टुकड़े किए गए। पुलिस ने छानबीन के लिए दुमका से डॉग स्क्वॉड भी बुलाया। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

jharkhand

शनिवार की देर शाम बोरियो संथाली के मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी के बेटे मनोज ने पुलिस को आंगनबाड़ी के पास मानव अंग देखे जाने की जानकारी दी थी। जिसके बाद थाना प्रभारी जगन्नाथ पान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां लोगों से पूछताछ की। मानव अंग जहां मिला, उसके पास ही बंद पड़ा मकान है। पुलिस को शक हुआ, तो उसने ताला तोड़ा। अंदर भी मानव शरीर के टुकड़े बोरे में मिले। हड्डी भी मिली। फिलहाल घर को बंद कर पुलिस तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या में किसी करीबी या जानकार का ही हाथ है और सबूत छिपाने के लिए उसकी लाश को टुकड़े कर ठिकाने लगाया जा रहा था।

shraddha3
श्रद्धा वालकर की फाइल फोटो

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या कर लाश को टुकड़ों में करके निपटाने का मामला सामने आया था। शुक्रवार को राजस्थान में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां भतीजे ने अपनी ताई की हत्या कर लाश के टुकड़े किए थे। इससे पहले तमाम बार देश के अलग-अलग इलाकों में सूटकेसों में लाशें मिलती रही थीं। अब टुकड़े कर उन्हें निपटाने का तरीका शुरू हुआ है।