newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra:’श्रद्धा के हुए 35 टुकड़े, लेकिन तेरे 70 करूंगा…’ लिव इन पार्टनर ने दी महिला को खौफनाक धमकी, केस दर्ज

Maharashtra: मामले में पहली शिकायत 29 नवंबर को दर्ज की गई। जब महाराष्ट्र के धुले में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पार्टनर उसे श्रद्धा की तरह मारने की धमकी दे रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पहले दिल्ली के पांडव नगर में एक पत्नी ने ही अपने पति के टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगाने का अपराध किया और अब महाराष्ट्र के धुले में एक महिला को उसी को लिव इन पार्टनर ने श्रद्धा के जैसा हाल करने की खौफनाक धमकी मिल रही है। धमकी मिलने के बाद महिला ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टुकड़े-टुकड़े करने की दी धमकी

मामले में पहली शिकायत 29 नवंबर को दर्ज की गई। जब महाराष्ट्र के धुले में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पार्टनर उसे श्रद्धा की तरह मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे पार्टनर से धमकी मिली है कि अगर ठीक से नहीं रही तो  ‘श्रद्धा के 35 टुकड़े किए गए थे, लेकिन मैं तेरे 70 टुकड़े कर दूंगा।’दरअसल महिला के पति की मौत  2019 में दुर्घटना हो गई थी। महिला का एक बच्चा भी है।जिसके बाद महिला हर्षल माली नाम के एक शख्स के संपर्क में आई, जिसने बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो के दम पर वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद महिला और हर्षल माली ने साथ रहने का फैसला लिया।

नाम बदलकर महिला को फंसाया

पीड़ित महिला को नहीं पता था कि हर्षल माली रिश्ते में आने के बाद अरशद सलीम निकलेगा। महिला ने सलीम के साथ रहते हुए एक बच्चे को भी जन्म दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने जबरन उसका धर्मांतरण कराया और वहीं हरकत बच्चे के साथ भी करने की कोशिश की। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। बुधवार रात पुलिस के पास लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा है कि अरशद सलीम मलिक नाम का युवक उसके साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था उसने 29 नवंबर को धमकी दी।